
केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार, पटना द्वारा सिपाही भर्ती हेतु वैकेंसी निकाली गई है। दिनांक 05.10. 2019 से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया जारी है जिसकी ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्ति की अंतिम तिथि 04.11. 2019 है। इसका विज्ञापन संख्या 02/2019 है।
बिहार पुलिस / बिहार सैन्य पुलिस / विशेषीकृत इंडिया रिजर्व वाहिनी / बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी में सिपाही पद (वेतनमान level-3 में) रिक्तियों की कुल संख्या 11,880 है।
इसकी परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित होगी:- लिखित परीक्षा एवं शारीरिक जांच। पहले लिखित परीक्षा का आयोजन होगा और लिखित परीक्षा मे सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच की जाएगी।
लिखित परीक्षा का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष स्तर का होगा और इसने 100 प्रश्न होंगे जो वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। 2 घंटे में इन कुल 100 प्रश्नों का अभ्यर्थियों को उत्तर देने होंगे। लिखित परीक्षा में 30% से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए सफल घोषित किए जायेंगे।
लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु कुल विज्ञापित रिक्तियों के 5 गुना अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा । लिखित परीक्षा में 30% से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए असफल घोषित किए जाएंगे। लिखित परीक्षा अंतिम मेधा सूची का आधार नहीं होगी। लिखित परीक्षा केवल शारीरिक योग्यता परीक्षा के लिए अर्हक होगी।
लिखित परीक्षा के आधार पर पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित अनुपात में शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होना एवं इसमें सफल होना अनिवार्य होगा।
मेधा सूची संयुक्त रूप से शारीरिक दक्षता परीक्षा के अधीन तीन स्पर्धाओं:- दौड़, ऊंची कूद तथा गोला फेंक में अभ्यर्थी द्वारा प्राप्त कुल अंक के आधार पर तैयार की जाएगी।
अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सेवा / पदों का आवंटन उनके द्वारा आवेदन पत्र में इंगित प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
Bihar Daroga Mock Test Videos – https://www.youtube.com/playlist?list=PLByIItxgWKLYmO-xVds3bgHX-FjYZzNlW
दैनिक करेंट अफेयर्स, फ्री क्विज़ और PDFs के लिए हमारे टेलीग्राम से जुड़ें! Join Our Official Telegram Channel for Daily Free Tests, PDFs & Updates!
BPSC, बिहार दरोगा, SSC, रेलवे एवं सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की सर्वश्रेष्ठ तैयारी अब बिल्कुल मुफ्त। Complete preparation for BPSC, Bihar Daroga, SSC, Railway & All Exams with daily practice.