Weekly Current Affairs Mock Test: (01 Oct – 08 Oct 2026)

Manjeets Math Magic

करेंट अफेयर्स एवं सम्पूर्ण प्रतियोगी परीक्षा टेस्ट पोर्टल (Official Test Bank & Notes)
Website: manjeetsmathmagic.com • लक्षित परीक्षाएंTarget Exams: BPSC, Bihar Daroga, SSC CGL, Railway

Weekly Current Affairs Mock Test: (01 Oct – 08 Oct 2026)

दिनांक / Date 01 Oct - 08 Oct 2026
कुल प्रश्न / Questions 103 MCQs
अधिकतम अंक / Marks 103 Marks
निर्धारित समय / Time 30 Mins
📘 प्रारूप: व्याख्या सहित सम्पूर्ण हल एवं अध्ययन नोट्स (Detailed Solutions & Study Digest) अंकन योजना: +1.00 / -0.25
Q.1 हाल ही में यूरोपीय संघ का पहला “सहयोगी सदस्य” बनने का औपचारिक प्रस्ताव किस देश को दिया गया है?
Which country has recently been formally offered the proposal to become the European Union's first “associate member”?
(A)
अमेरिका United States
(B)
कनाडा Canada ✔ [सही उत्तर]
(C)
ब्राजील Brazil
(D)
ब्रिटेन United Kingdom
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: 16 सितंबर 2026 को कनाडा को यूरोपीय संघ का पहला “सहयोगी सदस्य” बनने का औपचारिक प्रस्ताव दिया गया । यह प्रस्ताव यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन द्वारा स्ट्रासबर्ग में यूरोपीय संसद में दिए गए अपने 'स्टेट ऑफ द यूनियन' संबोधन के दौरान रखा गया था, जिसमें कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भी मौजूद थे और उन्होंने इसका स्वागत किया। इसका मुख्य उद्देश्य व्यापार, रक्षा, एआई (AI), जलवायु परिवर्तन और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करना है।
Explanation: On 16 September 2026, Canada was formally offered the proposal to become the European Union's first “associate member”. The proposal was made by European Commission President Ursula von der Leyen in her ‘State of the Union’ address to the European Parliament in Strasbourg, where Canadian Prime Minister Mark Carney was also present and welcomed it. Its main objective is to strengthen cooperation in trade, defence, AI, climate change and strategic partnership.
Q.2 1 अक्टूबर 2026 को किस भारतीय को समुद्री क़ानून के लिए अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण (ITLOS) का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है?
Which Indian was appointed on 1 October 2026 as a judge of the International Tribunal for the Law of the Sea (ITLOS)?
(A)
सचिन कुमार Sachin Kumar
(B)
बिमल पटेल Bimal Patel ✔ [सही उत्तर]
(C)
कमलेन्दु सिंह Kamlendu Singh
(D)
सुकन्या कुमारी Sukanya Kumari
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: 1 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्यायविद और शिक्षाविद प्रो. बिमल एन. पटेल को समुद्री कानून के लिए अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण (ITLOS) का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उन्होंने जर्मनी के हैम्बर्ग स्थित न्यायाधिकरण के मुख्यालय में पद की शपथ ली। इनका कार्यकाल 2026 से 2035 तक (9 वर्ष) रहेगा। वे वर्तमान में गुजरात स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति और संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय विधि आयोग के सदस्य हैं।
Explanation: On 1 October 2026, Indian jurist and academic Prof. Bimal N. Patel was appointed a judge of the International Tribunal for the Law of the Sea (ITLOS). He took the oath of office at the Tribunal's headquarters in Hamburg, Germany. His term will run from 2026 to 2035 (9 years). He is currently the Vice-Chancellor of the Rashtriya Raksha University in Gujarat and a member of the United Nations International Law Commission.
Q.3 अक्टूबर, 2026 में किस देश की अंतरिक्ष एजेंसी ने क्रू-13 मिशन लॉन्च किया है?
The space agency of which country launched the Crew-13 mission in October 2026?
(A)
जापान Japan
(B)
अमेरिका United States ✔ [सही उत्तर]
(C)
फ़्रांस France
(D)
यूरोपीय संघ European Union
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: 1 अक्टूबर 2026 को संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की अंतरिक्ष एजेंसी NASA (नासा) ने SpaceX के साथ मिलकर फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन के स्पेस लॉन्च कॉम्प्लेक्स 40 से स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट और ड्रैगन अंतरिक्ष यान ('Grace') द्वारा क्रू-13 मिशन लॉन्च किया है। इस मिशन में 4 अंतरिक्ष यात्री- जेसिका वाटकिंस और ल्यूक डेलाने (नासा), जोशुआ कुट्रिक (CSA - कनाडा) और सर्गेई टेटेरियात्निकॉव (रोस्कोस्मोस - रूस) शामिल हैं।
Explanation: On 1 October 2026, NASA, the space agency of the United States (USA), in collaboration with SpaceX, launched the Crew-13 mission on a SpaceX Falcon 9 rocket and Dragon spacecraft (‘Grace’) from Space Launch Complex 40 at Cape Canaveral Space Force Station, Florida. The mission carries 4 astronauts: Jessica Watkins and Luke Delaney (NASA), Joshua Kutryk (CSA – Canada) and Sergey Teteryatnikov (Roscosmos – Russia).
Q.4 6 अक्टूबर 2026 को किस भारतीय महिला क्रिकेटर को क्रिकेट के सभी प्रारूपों की कप्तान के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
Which Indian women's cricketer was appointed captain across all formats of cricket on 6 October 2026?
(A)
दीप्ति शर्मा Deepti Sharma
(B)
स्मृति मंधाना Smriti Mandhana ✔ [सही उत्तर]
(C)
हरमनप्रीत कौर Harmanpreet Kaur
(D)
शेफाली वर्मा Shafali Verma
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: 6 अक्टूबर 2026 को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सभी प्रारूपों की नई कप्तान नियुक्त किया। उन्होंने हरमनप्रीत कौर का स्थान लिया है, जिन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में कप्तानी से इस्तीफा दिया था। स्मृति मंधाना टीम की उप-कप्तान रह चुकी हैं, साथ ही उन्होंने भारत की ओर से 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय और 4 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की है।
Explanation: On 6 October 2026, the Board of Control for Cricket in India (BCCI) appointed Smriti Mandhana as the new captain of the Indian women's cricket team in all formats. She replaced Harmanpreet Kaur, who had resigned from captaincy in all formats of cricket. Smriti Mandhana has earlier served as the team's vice-captain and has captained India in 18 T20 internationals and 4 ODIs.
Q.5 हाल ही में 2036 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने किस शहर को प्रस्तावित किया है?
Which city has India recently proposed to host the 2036 Summer Olympics?
(A)
मुंबई Mumbai
(B)
अहमदाबाद Ahmedabad ✔ [सही उत्तर]
(C)
चेन्नई Chennai
(D)
हैदराबाद Hyderabad
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने पुष्टि की है कि भारत उन सात देशों में शामिल है जो 2036 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी के लिए आधिकारिक रूप से दौड़ में हैं। भारत ने मेजबान शहर के रूप में अहमदाबाद को प्रस्तावित किया है। भारत के अलावा कतर, दक्षिण अफ्रीका, जर्मनी, दक्षिण कोरिया, हंगरी और तुर्की 2036 इस मेजबानी के लिए आधिकारिक रूप से दावेदारी कर रहे हैं।
Explanation: The International Olympic Committee (IOC) has confirmed that India is among seven countries officially in the race to host the 2036 Summer Olympics. India has proposed Ahmedabad as the host city. Besides India, Qatar, South Africa, Germany, South Korea, Hungary and Turkey are officially bidding to host the 2036 Games.
Q.6 हाल ही में भारतीय वायु सेना के 29वें वायु सेना प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?
Who has recently been appointed the 29th Chief of the Air Staff of the Indian Air Force?
(A)
आशुतोष दीक्षित को Ashutosh Dixit ✔ [सही उत्तर]
(B)
कर्मवीर सिंह को Karamveer Singh
(C)
जयंत घोष को Jayant Ghosh
(D)
अमर प्रीत सिंह को Amar Preet Singh
✔ सही विकल्प (Correct Option): (A)
व्याख्या: हाल ही में भारत सरकार ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायु सेना (IAF) का 29वां वायु सेना प्रमुख नियुक्त किया है। वह 31 अक्टूबर 2026 को पदभार ग्रहण करेंगे। जब वर्तमान वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह सेवानिवृत्त (Superannuate) होंगे। आशुतोष दीक्षित ने 1 जुलाई 2026 को भारतीय वायु सेना में उप प्रमुख का पदभार ग्रहण कर लिया था। इन्हें 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायु सेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन किया गया था।
Explanation: The Government of India has recently appointed Air Marshal Ashutosh Dixit as the 29th Chief of the Air Staff of the Indian Air Force (IAF). He will take charge on 31 October 2026, when the current Air Chief Marshal Amar Preet Singh superannuates. Ashutosh Dixit assumed charge as Vice Chief of the Indian Air Force on 1 July 2026. He was commissioned into the fighter stream of the Indian Air Force on 6 December 1986.
Q.7 हाल ही में शतरंज ओलंपियाड 2026 में भारत की एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता कौन बनी?
Who has recently become India's only gold medallist at the Chess Olympiad 2026?
(A)
कोनेरू हम्पी Koneru Humpy
(B)
दिव्या देशमुख Divya Deshmukh
(C)
वंतिका अग्रवाल Vantika Agrawal
(D)
सविता श्री भास्कर Savitha Shri Baskar ✔ [सही उत्तर]
✔ सही विकल्प (Correct Option): (D)
व्याख्या: हाल ही में उज़्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित 46वें FIDE शतरंज ओलंपियाड 2026 में सविता श्री भास्कर भारत की एकमात्र व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता रही। सविता श्री ने पूरे टूर्नामेंट में 10 में से 9 अंक हासिल किए और एक भी मुकाबला नहीं हारा। भारत ने ओपन और महिला वर्गों में कुल मिलाकर छह व्यक्तिगत बोर्ड पदक जीते। इसमें डी गुकेश और दिव्या देशमुख ने दो रजत पदक तथा आर प्रग्नानंद, कोनेरू हम्पी और वंतिका अग्रवाल ने अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक जीते। इन व्यक्तिगत पदकों के साथ भारत ने ओपन वर्ग में रजत पदक और महिला वर्ग में कांस्य पदक भी जीता।
Explanation: At the 46th FIDE Chess Olympiad 2026, recently held in Samarkand, Uzbekistan, Savitha Shri Baskar was India's only individual gold medallist. Savitha Shri scored 9 points out of 10 across the tournament and did not lose a single game. India won a total of six individual board medals across the Open and Women's sections. Among these, D Gukesh and Divya Deshmukh won two silver medals, while R Praggnanandhaa, Koneru Humpy and Vantika Agrawal each won a bronze in their respective sections. Along with these individual medals, India also won the silver medal in the Open section and the bronze medal in the Women's section.
Q.8 2026 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
Who has been awarded the 2026 Nobel Prize in Chemistry?
(A)
कार्ल डीसेरोथ और पीटर हेगेमैन को Karl Deisseroth and Peter Hegemann
(B)
जॉर्ज नागेल और फ्रांसिस हैलजेन को Georg Nagel and Francis Halzen
(C)
हेनरी बी. कागान और केन्सो सोई को Henri B. Kagan and Kenso Soai ✔ [सही उत्तर]
(D)
इनमें से कोई नहीं None of these
✔ सही विकल्प (Correct Option): (C)
व्याख्या: वर्ष 2026 का रसायन विज्ञान (Chemistry) का नोबेल पुरस्कार फ्रांस के हेनरी बी. कागन (Henri B. Kagan) और जापान के केन्सो सोई (Kenso Soai) को असममित कार्बनिक संश्लेषण में गैर-रेखीय प्रभावों और स्व-उत्प्रेरण की खोज के लिए संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। उन्होंने यह समझाया कि मिरर इमेज (दर्पण प्रतिबिंब) जैसे दिखने वाले दो अणुओं में से केवल एक उपयोगी अणु को कैसे बनाया जा सकता है, जो विशेष रूप से दवाओं के निर्माण में बेहद मददगार है।
Explanation: The 2026 Nobel Prize in Chemistry has been jointly awarded to Henri B. Kagan of France and Kenso Soai of Japan for their discovery of non-linear effects and autocatalysis in asymmetric organic synthesis. They explained how, out of two molecules that look like mirror images of each other, only one useful molecule can be made, which is especially helpful in the manufacture of medicines.
Q.9 7 अक्टूबर 2026 को भारत और किस देश के बीच कृषि अनुसंधान, शिक्षा और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को बढ़ावा देने के लिए समझौता हुआ?
With which country was an agreement signed on 7 October 2026 to promote agricultural research, education and technology transfer?
(A)
मिस्र Egypt
(B)
घाना Ghana ✔ [सही उत्तर]
(C)
ब्राजील Brazil
(D)
अर्जेंटीना Argentina
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: 7 अक्टूबर 2026 को भारत और घाना के बीच कृषि अनुसंधान, शिक्षा और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को बढ़ावा देने के लिए समझौता हुआ। यह पांच साल का समझौता ज्ञापन (MoU) है। इस पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR, नई दिल्ली) और घाना के क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट (CSIR-CRI, अकरा) के बीच हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य टमाटर सहित सब्जी की फसलों के अनुसंधान, कसावा और शकरकंद जैसी कंद फसलों के प्रसंस्करण और कटाई के बाद प्रबंधन को मजबूत करना है।
Explanation: On 7 October 2026, an agreement was signed between India and Ghana to promote agricultural research, education and technology transfer. It is a five-year Memorandum of Understanding (MoU), signed between the Indian Council of Agricultural Research (ICAR, New Delhi) and Ghana's Crops Research Institute (CSIR-CRI, Accra). The main objective of the agreement is to strengthen research on vegetable crops including tomato, and the processing and post-harvest management of tuber crops such as cassava and sweet potato.
Q.10 अक्टूबर, 2026 में इंडिया मोबाइल कांग्रेस का 10वां संस्करण कहां आयोजित किया गया?
Where was the 10th edition of the India Mobile Congress held in October 2026?
(A)
नई दिल्ली में New Delhi ✔ [सही उत्तर]
(B)
लखनऊ में Lucknow
(C)
आगरा में Agra
(D)
वाराणसी में Varanasi
✔ सही विकल्प (Correct Option): (A)
व्याख्या: 7 से 10 अक्टूबर, 2026 तक इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) का 10वां संस्करण नई दिल्ली स्थित यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर) में आयोजित किया गया है। इसका उद्घाटन 8 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। इस वर्ष इसका थीम है-"सीमाओं से परे विस्तार" (Scale Without Boundaries)।
Explanation: The 10th edition of the India Mobile Congress (IMC) was held from 7 to 10 October 2026 at Yashobhoomi (India International Convention and Expo Centre) in New Delhi. It was inaugurated by Prime Minister Narendra Modi on 8 October. The theme this year is “Scale Without Boundaries”.
Q.11 5 अक्टूबर 2026 को किस राज्य के जागीरोड में देश के सबसे बड़े सेमीकंडक्टर प्लांट का ट्रायल रन शुरू किया गया?
In which state's Jagiroad was the trial run of the country's largest semiconductor plant started on 5 October 2026?
(A)
पश्चिम बंगाल West Bengal
(B)
असम Assam ✔ [सही उत्तर]
(C)
मेघालय Meghalaya
(D)
नागालैंड Nagaland
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: 5 अक्टूबर 2026 को असम राज्य के जागीरोड में देश के सबसे बड़े सेमीकंडक्टर प्लांट का ट्रायल रन शुरू किया गया। असम के जागीरोड, मोरीगांव में बन रहे टाटा समूह का सेमीकंडक्टर प्लांट के पूरी तरह चालू होने पर रोजाना करीब 4.8 करोड़ सेमीकंडक्टर चिप्स का उत्पादन होगा। सेमीकंडक्टर फैब के बाद यह दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट फैसिलिटी होगी।
Explanation: On 5 October 2026, the trial run of the country's largest semiconductor plant was started at Jagiroad in the state of Assam. Once fully operational, the Tata Group's semiconductor plant being built at Jagiroad, Morigaon, Assam will produce about 4.8 crore semiconductor chips daily. After semiconductor fabs, it will be the world's largest semiconductor assembly and test facility.
Q.12 6 अक्तूबर 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु किस राज्य में अवस्थित एम्स, बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं?
In which state is AIIMS Bilaspur located, whose first convocation President Droupadi Murmu attended on 6 October 2026?
(A)
हिमाचल प्रदेश Himachal Pradesh ✔ [सही उत्तर]
(B)
उत्तराखंड Uttarakhand
(C)
राजस्थान Rajasthan
(D)
छत्तीसगढ़ Chhattisgarh
✔ सही विकल्प (Correct Option): (A)
व्याख्या: 6 अक्तूबर 2026 को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में एम्स, बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। उल्लेखनीय है कि एम्स, बिलासपुर ने जनवरी, 2021 में MBBS के पहले बैच के प्रवेश के साथ अपने शैक्षणिक सफर की शुरुआत किया है, जिसके बाद 2022 में एलाइड हेल्थकेयर साइंसेज और नर्सिंग साइंसेज के पहले बैचों का प्रवेश हुआ। इस संस्थान का औपचारिक उद्घाटन अक्टूबर, 2022 में प्रधानमंत्री मोदीजी की उपस्थिति में हुआ।
Explanation: On 6 October 2026, President of India Droupadi Murmu attended the first convocation of AIIMS Bilaspur at Bilaspur, Himachal Pradesh. Notably, AIIMS Bilaspur began its academic journey in January 2021 with the admission of the first batch of MBBS, followed in 2022 by the first batches of Allied Healthcare Sciences and Nursing Sciences. The institute was formally inaugurated in October 2022 in the presence of Prime Minister Modi.
Q.13 7 अक्टूबर, 2026 को रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने बहुराष्ट्रीय खोज एवं बचाव अभ्यास (सारेक्स-2026) का उद्घाटन किया। यह अभ्यास कहां आयोजित किया गया?
On 7 October 2026, Minister of State for Defence Shri Sanjay Seth inaugurated the multinational Search and Rescue Exercise (SAREX-2026). Where was this exercise held?
(A)
पारादीप तट Paradip coast ✔ [सही उत्तर]
(B)
चेन्नई तट Chennai coast
(C)
कोच्चि तट Kochi coast
(D)
गोवा तट Goa coast
✔ सही विकल्प (Correct Option): (A)
व्याख्या: 7 अक्टूबर 2026 को रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में बहुराष्ट्रीय खोज एवं बचाव अभ्यास (सारेक्स-2026) का उद्घाटन किया। यह अभ्यास 8 अक्टूबर, 2026 को ओडिशा के पारादीप तट पर आयोजित किया गया। इस आयोजन में 30 मित्र देशों के 32 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक और राष्ट्रीय समुद्री खोज एवं बचाव बोर्ड के अध्यक्ष, महानिदेशक परमेश शिवमणि की अध्यक्षता में 7 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय समुद्री खोज एवं बचाव बोर्ड की 24वीं बैठक भुवनेश्वर में आयोजित की गई।
Explanation: On 7 October 2026, Minister of State for Defence Shri Sanjay Seth inaugurated the multinational Search and Rescue Exercise (SAREX-2026) in New Delhi. The exercise was held on 8 October 2026 off the coast of Paradip, Odisha. 32 delegates from 30 friendly countries took part in the event. Notably, the 24th meeting of the National Maritime Search and Rescue Board was held in Bhubaneswar on 7 October 2026 under the chairmanship of Director General Paramesh Sivamani, Director General of the Indian Coast Guard and Chairman of the National Maritime Search and Rescue Board.
Q.14 उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहां के रूद्राक्ष अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग और सम्‍मेलन केंद्र में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया?
Where did Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath inaugurate the Abe Memorial Corridor at the Rudraksh International Cooperation and Convention Centre?
(A)
आगरा में Agra
(B)
मथुरा में Mathura
(C)
अयोध्या में Ayodhya
(D)
वाराणसी में Varanasi ✔ [सही उत्तर]
✔ सही विकल्प (Correct Option): (D)
व्याख्या: 7 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने वाराणसी में रूद्राक्ष अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग और सम्‍मेलन केंद्र में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन समारोह में जापान के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे भी मौजूद थीं। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने कहा कि यह जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को श्रेष्‍ठ श्रद्धांजलि ह और यह केंद्र प्रत्‍येक गुजरते वर्ष के साथ भारत-जापान की मित्रता को और सशक्‍त बनाएगा। यह कॉरिडोर भारत-जापान की मित्रता और शिंजो आबे की स्मृतियों को समर्पित है।
Explanation: On 7 October 2026, Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath inaugurated the Abe Memorial Corridor at the Rudraksh International Cooperation and Convention Centre in Varanasi. Aki Abe, wife of the late former Japanese Prime Minister Shinzo Abe, was also present at the inauguration ceremony. On the occasion, the Chief Minister said that this is the finest tribute to former Japanese Prime Minister Shinzo Abe and that the centre will strengthen India-Japan friendship with every passing year. The corridor is dedicated to India-Japan friendship and the memory of Shinzo Abe.
Q.15 किस देश के लियोनेल मेसी ने ब्यूनस आयर्स के एस्टाडियो मास मोनुमेंटल में बेनिन के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला खेला?
Lionel Messi of which country played the last match of his international career against Benin at Estadio Más Monumental in Buenos Aires?
(A)
पुर्तगाल Portugal
(B)
जर्मनी Germany
(C)
फ़्रांस France
(D)
अर्जेंटीना Argentina ✔ [सही उत्तर]
✔ सही विकल्प (Correct Option): (D)
व्याख्या: 6 अक्टूबर 2026 को अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी ने ब्यूनस आयर्स के एस्टाडियो मास मोनुमेंटल में बेनिन के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला खेला। मेसी ने अर्जेंटीना के लिए अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में अपना पदार्पण वर्ष 2005 में किया था। वे 2008 में अर्जेंटीना के बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे। 2021 में अर्जेंटीना ने ब्राजील को हराकर कोपा अमेरिका का खिताब अपने नाम किया और मेसी के करियर का यह पहला बड़ा अंतर्राष्ट्रीय खिताब रहा। वर्ष 2022 में मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने फाइनल में फ्रांस को हराकर फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता, जिसमें मेसी गोल्डन बॉल अवॉर्ड विजेता रहे। 2024 में मेसी ने अपनी अगुवाई में अर्जेंटीना को लगातार दूसरी बार कोपा अमेरिका का खिताब दिलाया। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेकर मेसी 39 साल की उम्र में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार वर्ल्ड कप खेलने वाले खिलाड़ी बने। यह उनके करियर का छठा वर्ल्ड कप रहा। 208 मैच के अपने करियर में मेसी ने कुल 126 गोल और 68 असिस्ट किए। मेसी पांच विश्व कप में गोल करने वाले रोनाल्डो के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं। वे वर्ल्ड कप में दो बार गोल्डन बॉल जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।
Explanation: On 6 October 2026, Argentina's Lionel Messi played the last match of his international career against Benin at Estadio Más Monumental in Buenos Aires. Messi made his international football debut for Argentina in 2005. He was part of the Argentina team that won the gold medal at the 2008 Beijing Olympics. In 2021, Argentina defeated Brazil to win the Copa América title, which was Messi's first major international title. In 2022, under Messi's captaincy, Argentina defeated France in the final to win the FIFA World Cup, in which Messi won the Golden Ball award. In 2024, Messi led Argentina to a second consecutive Copa América title. By taking part in the FIFA World Cup 2026 at the age of 39, Messi became the joint player with the most World Cup appearances in history; it was the sixth World Cup of his career. In his career of 208 matches, Messi scored 126 goals and made 68 assists. After Ronaldo, Messi is the second player to score in five World Cups. He is the only player to have won the Golden Ball twice at the World Cup.
Q.16 हाल ही में लॉन्च की गई पुस्तक ‘गांधी के साथ तर्क’ के लेखक कौन हैं?
Who is the author of the recently launched book ‘Arguments with Gandhi’?
(A)
रामचंद्र गुहा Ramachandra Guha ✔ [सही उत्तर]
(B)
बिपिन चन्द्र Bipan Chandra
(C)
सुभाष कश्यप Subhash Kashyap
(D)
अख्तर मलिक Akhtar Malik
✔ सही विकल्प (Correct Option): (A)
व्याख्या: हाल ही में लॉन्च की गई पुस्तक ‘गांधी के साथ तर्क’ (Arguments with Gandhi) के लेखक प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा हैं। इस पुस्तक में महात्मा गांधी के विचारों, उनके आलोचकों और बी.आर. अंबेडकर, अल्बर्ट आइंस्टीन, मार्टिन लूथर किंग जूनियर व नेल्सन मंडेला जैसी ऐतिहासिक हस्तियों के साथ उनके संवादों और बहसों का विश्लेषण किया गया है।
Explanation: The author of the recently launched book ‘Arguments with Gandhi’ is the renowned historian and writer Ramachandra Guha. The book analyses Mahatma Gandhi's ideas, his critics, and his dialogues and debates with historical figures such as B.R. Ambedkar, Albert Einstein, Martin Luther King Jr. and Nelson Mandela.
Q.17 24 सितंबर 2026 को नेशनल वूमन्स हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला कौन बनीं?
Who became the second woman of Indian origin to be inducted into the National Women's Hall of Fame on 24 September 2026?
(A)
इंद्रा नूयी Indra Nooyi
(B)
मनीषा सिंह Manisha Singh
(C)
कमला बेनीवाल Kamla Beniwal
(D)
शर्मिला मोना सिन्हा Sharmila Mona Sinha ✔ [सही उत्तर]
✔ सही विकल्प (Correct Option): (D)
व्याख्या: 24 सितंबर 2026 को नेशनल वूमन्स हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला शर्मिला मोना सिन्हा बनी हैं। वह 'इक्वॅलिटी नाउ' (Equality Now) की सीईओ और एक प्रमुख परोपकारी तथा समाजसेवी हैं। उन्हें सेनेका फॉल्स, न्यूयॉर्क, अमेरिका में सम्मानित किया गया। उनसे पहले यह सम्मान पाने वाली भारतीय मूल की पहली महिला पेप्सिको की पूर्व CEO इंद्रा नूयी थीं।
Explanation: Sharmila Mona Sinha became the second woman of Indian origin to be inducted into the National Women's Hall of Fame on 24 September 2026. She is the CEO of ‘Equality Now’ and a prominent philanthropist and social worker. She was honoured in Seneca Falls, New York, USA. Before her, the first woman of Indian origin to receive this honour was Indra Nooyi, former CEO of PepsiCo.
Q.18 7 अक्टूबर 2026 को RBI की मौद्रिक नीति समिति ने बेंचमार्क रेपो रेट को बढ़ाकर कितना कर दिया है?
To what level did the RBI's Monetary Policy Committee raise the benchmark repo rate on 7 October 2026?
(A)
5.50% 5.50% ✔ [सही उत्तर]
(B)
5.75% 5.75%
(C)
6.00% 6.00%
(D)
6.25% 6.25%
✔ सही विकल्प (Correct Option): (A)
व्याख्या: 7 अक्टूबर 2026 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति ने सर्वसम्मति से बेंचमार्क रेपो रेट (Repo Rate) को 25 आधार अंक बढ़ाकर 5.25% से 5.50% कर दिया। इसके साथ स्थायी जमा सुविधा (SDF) दर 5.25%, सीमांत स्थायी सुविधा (MSF) दर 5.75% और बैंक दर 5.75% कर दी है। यह फरवरी, 2023 के बाद RBI द्वारा पहली बार रेपो रेट में वृद्धि है। RBI ने मौद्रिक नीति रुख को ‘तटस्थ’ (Neutral) से बदलकर ‘कैलिब्रेटेड टाइटनिंग’ (Calibrated Tightening) कर दिया है।
Explanation: On 7 October 2026, the Monetary Policy Committee of the Reserve Bank of India (RBI) unanimously raised the benchmark repo rate by 25 basis points from 5.25% to 5.50%. Along with this, the Standing Deposit Facility (SDF) rate was set at 5.25%, and the Marginal Standing Facility (MSF) rate and the Bank Rate at 5.75%. This is the first increase in the repo rate by the RBI since February 2023. The RBI changed its monetary policy stance from ‘Neutral’ to ‘Calibrated Tightening’.
Q.19 अक्टूबर, 2026 में विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान कितना लगाया है?
What GDP growth rate has the World Bank projected for India for FY 2026–27 in October 2026?
(A)
6.9% 6.9%
(B)
7.1% 7.1% ✔ [सही उत्तर]
(C)
7.3% 7.3%
(D)
7.5% 7.5%
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: अक्टूबर, 2026 में विश्व बैंक ने अपनी 'इंडिया डेवलपमेंट अपडेट' रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.6% से बढ़ाकर 7.1% कर दिया है। इस प्रकार यह अप्रैल में किए गए पिछले अनुमान की तुलना में 0.5% अंक की वृद्धि है। विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2027–28 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर 7.2% रहने का अनुमान लगाया है।
Explanation: In October 2026, in its ‘India Development Update’ report, the World Bank raised its GDP growth forecast for India for FY 2026-27 from 6.6% to 7.1%. This is an upward revision of 0.5 percentage points compared with the earlier forecast made in April. The World Bank projected India's GDP growth for FY 2027–28 at 7.2%.
Q.20 अक्टूबर, 2026 में चाइना ओपन 2026 का पुरुष एकल का खिताब किसने जीता?
Who won the men's singles title at the China Open 2026 in October 2026?
(A)
रोजर फेडरर Roger Federer
(B)
राफेल नडाल Rafael Nadal
(C)
डेनियल मेदवेदेव Daniil Medvedev
(D)
नोवाक जोकोविच Novak Djokovic ✔ [सही उत्तर]
✔ सही विकल्प (Correct Option): (D)
व्याख्या: अक्टूबर, 2026 में सर्बिया के टेनिस दिग्गज नोवाक जोकोविच ने 2026 चाइना ओपन पुरुष एकल का खिताब जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर उपविजेता रहे। यह जोकोविच का सातवां चाइना ओपन खिताब है। यह उनके करियर का कुल 102वां एटीपी टूर खिताब है। 102वां टूर-लेवल खिताब जीतकर वह रोजर फेडरर के ओपन एरा के 103 खिताबों के रिकॉर्ड से केवल 1 खिताब पीछे और जिमी कॉनर्स के सर्वकालिक 109 खिताबों के रिकॉर्ड से 7 खिताब पीछे हैं। साथ ही वह लगातार 21 सत्रों में टूर-लेवल खिताब जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी भी बने। वे 39 वर्ष की आयु में एटीपी 500 इतिहास के सबसे उम्रदराज विजेता बने हैं।
Explanation: In October 2026, Serbian tennis great Novak Djokovic won the 2026 China Open men's singles title. Alex de Minaur of Australia was the runner-up. This is Djokovic's seventh China Open title and the 102nd ATP Tour title of his career. With his 102nd tour-level title, he is just 1 title behind Roger Federer's Open Era record of 103 titles and 7 titles behind Jimmy Connors' all-time record of 109 titles. He also became the first men's player to win a tour-level title in 21 consecutive seasons. At the age of 39, he became the oldest winner in ATP 500 history.
Q.21 5 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किस राज्य के बोगीबील टर्मिनल से पहली अंतरराष्ट्रीय कार्गो यात्रा को हरी झंडी दिखाई?
On 5 October 2026, Union Minister of Ports, Shipping and Waterways Sarbananda Sonowal flagged off the first international cargo voyage from the Bogibeel Terminal in which state?
(A)
अरुणाचल प्रदेश Arunachal Pradesh
(B)
असम Assam ✔ [सही उत्तर]
(C)
मेघालय Meghalaya
(D)
त्रिपुरा Tripura
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: 5 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम के डिब्रूगढ़ स्थित बोगीबील टर्मिनल से पहली अंतरराष्ट्रीय कार्गो यात्रा को हरी झंडी दिखाई। नामरूप स्थित सरकारी स्वामित्व वाली असम पेट्रो-केमिकल्स लिमिटेड (APCL) द्वारा उत्पादित मेथनॉल बांग्लादेश के ढाका स्थित पांगाओन बंदरगाह के लिए रवाना हो रहा है। यह पोत भारत में ब्रह्मपुत्र नदी पर बने राष्ट्रीय जलमार्ग-2 से होते हुए 768 किलोमीटर की दूरी तय करके भारत-बांग्लादेश सीमा तक पहुंचेगा और फिर भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल मार्ग पर आगे बढ़ते हुए यह डिब्रूगढ़ के बोगीबील से ढाका के नारायणगंज तक कुल 1,300 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। यह भारत की स्वतंत्रता के बाद पहली बार है जब ऊपरी असम से किसी विदेशी गंतव्य के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्गो खेप सीधे रवाना हुई है।
Explanation: On 5 October 2026, Union Minister of Ports, Shipping and Waterways Sarbananda Sonowal flagged off the first international cargo voyage from the Bogibeel Terminal in Dibrugarh, Assam. Methanol produced by the state-owned Assam Petro-Chemicals Limited (APCL) at Namrup is being shipped to Pangaon Port in Dhaka, Bangladesh. The vessel will travel 768 kilometres via National Waterway-2 on the Brahmaputra River in India to reach the India-Bangladesh border and then continue along the India-Bangladesh Protocol Route, covering a total distance of 1,300 kilometres from Bogibeel in Dibrugarh to Narayanganj in Dhaka. This is the first time since India's independence that an international cargo consignment has sailed directly from Upper Assam to a foreign destination.
Q.22 एशियाई खेल 2026 में महिलाओं के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में स्वर्ण पदक जीतकर व्यक्तिगत गोल्फ स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर कौन बन गयी हैं?
Who has become the first Indian woman golfer to win an individual golf gold at the Asian Games 2026 by winning the gold medal in the women's individual stroke play?
(A)
अदिति अशोक Aditi Ashok
(B)
दीक्षा डागर Diksha Dagar
(C)
प्रणवी उर्स Pranavi Urs ✔ [सही उत्तर]
(D)
इनमें से कोई नहीं None of these
✔ सही विकल्प (Correct Option): (C)
व्याख्या: एशियाई खेल 2026 में प्रणवी उर्स ने महिलाओं के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में स्वर्ण पदक जीतकर एशियाई खेलों में गोल्फ का व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बनी। इसके अलावा उन्होंने अदिति अशोक और दीक्षा डागर के साथ महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक भी जीता। यह भारत का 2002 में शिव कपूर के पुरुष व्यक्तिगत गोल्फ स्वर्ण के बाद एशियाई खेलों में पहला व्यक्तिगत गोल्फ स्वर्ण था। कुश्ती में सुजीत कलकल ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जो 2018 के बाद एशियाई खेलों में भारत का पहला कुश्ती स्वर्ण रहा। तीरंदाजी में कुमकुम मोहोड ने महिलाओं के व्यक्तिगत रिकर्व वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर एशियाई खेलों में व्यक्तिगत रिकर्व स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय बनी।
Explanation: At the Asian Games 2026, Pranavi Urs won the gold medal in the women's individual stroke play, becoming the first Indian woman golfer to win an individual golf gold at the Asian Games. She also won a silver medal in the women's team event along with Aditi Ashok and Diksha Dagar. This was India's first individual golf gold at the Asian Games since Shiv Kapur's men's individual golf gold in 2002. In wrestling, Sujeet Kalkal won the gold medal in the men's 65 kg freestyle category, India's first wrestling gold at the Asian Games since 2018. In archery, Kumkum Mohod won gold in the women's individual recurve category, becoming the first Indian to win an individual recurve gold at the Asian Games.
Q.23 3 अक्टूबर 2026 को एशियन गेम्स 2026 में महिला इंडिविजुअल रिकर्व में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनीं?
Who became the first Indian woman to win a gold medal in women's individual recurve at the Asian Games 2026 on 3 October 2026?
(A)
कुमकुम मोहोद Kumkum Mohod ✔ [सही उत्तर]
(B)
अदिति अशोक Aditi Ashok
(C)
दीक्षा डागर Diksha Dagar
(D)
प्रणवी उर्स Pranavi Urs
✔ सही विकल्प (Correct Option): (A)
व्याख्या: 3 अक्टूबर 2026 को एशियन गेम्स 2026 में 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने दक्षिण कोरिया की येजिन ओह को शूट-ऑफ में हराकर महिला इंडिविजुअल रिकर्व में गोल्ड मेडल जीता और इस स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। कुमकुम की इस जीत के साथ भारत को लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक गेम्स के लिए महिला इंडिविजुअल रिकर्व में एक कोटा भी हासिल हुआ।
Explanation: On 3 October 2026, at the Asian Games 2026, 17-year-old Kumkum Mohod defeated South Korea's Yejin Oh in a shoot-off to win the gold medal in women's individual recurve, becoming the first Indian woman to win a medal in this event. With Kumkum's victory, India also secured a quota place in women's individual recurve for the Los Angeles 2028 Olympic Games.
Q.24 एशियन गेम्स 2026 में भारत ने पुरुष क्रिकेट में किस देश को हराकर दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता?
Which country did India defeat to win the gold medal in men's cricket at the Asian Games 2026 for the second time?
(A)
पाकिस्तान Pakistan ✔ [सही उत्तर]
(B)
श्रीलंका Sri Lanka
(C)
बांग्लादेश Bangladesh
(D)
अफगानिस्तान Afghanistan
✔ सही विकल्प (Correct Option): (A)
व्याख्या: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी।
Explanation: In the men's cricket final of the Asian Games 2026, India defeated Pakistan by 19 runs to win the gold medal for the second consecutive time. Winning the toss and batting first at Korogi Sports Park, India scored 211 for 6 in 20 overs. In reply, Pakistan could manage only 192 for 6 in 20 overs.
Q.25 एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में किस देश को हराकर स्वर्ण पदक जीता?
Which country did the Indian men's hockey team defeat in the final to win the gold medal at the Asian Games 2026?
(A)
थाईलैंड Thailand
(B)
जापान Japan
(C)
मलेशिया Malaysia ✔ [सही उत्तर]
(D)
चीन China
✔ सही विकल्प (Correct Option): (C)
व्याख्या: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। भारत ने इस स्पर्द्धा में इससे पहले 2022 एशियन गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीता था। यह एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी में भारत का कुल पांचवां स्वर्ण है। इससे पूर्व में भारत ने 1966, 1998, 2014 और 2022 में खिताब जीता था। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने स्वर्ण पदक जीता है।
Explanation: At the Asian Games 2026, the Indian men's hockey team defeated Malaysia 5-1 in the final to win the gold medal. With this win, the Indian team has also qualified for the Los Angeles 2028 Olympics. India had earlier won gold in this event at the 2022 Asian Games as well. This is India's fifth gold in men's hockey at the Asian Games overall. India had earlier won the title in 1966, 1998, 2014 and 2022. At the Asian Games 2026, both the Indian men's and women's hockey teams won gold medals.
Q.26 एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में किस देश को हराकर स्वर्ण पदक जीता?
Which country did the Indian women's hockey team defeat in the final to win the gold medal at the Asian Games 2026?
(A)
थाईलैंड Thailand
(B)
जापान Japan
(C)
मलेशिया Malaysia
(D)
चीन China ✔ [सही उत्तर]
✔ सही विकल्प (Correct Option): (D)
व्याख्या: 2 अक्टूबर 2026 को एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को फाइनल में 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारत ने 1982 में एशियन गेम्स के बाद 44 साल बाद एशियन गेम्स में महिला हॉकी का खिताब जीता है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के लिए सीधे क्वालीफाई भी कर लिया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने आखिरी बार 1982 में गोल्ड मेडल जीता था।
Explanation: On 2 October 2026, at the Asian Games 2026, the Indian women's hockey team put up a superb performance to defeat China 1-0 in the final and win the gold medal. India won the women's hockey title at the Asian Games after 44 years, since the 1982 Asian Games. With this, the Indian team has also qualified directly for the Los Angeles Olympics 2028. The Indian women's hockey team had last won the gold medal in 1982.
Q.27 2026 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद किस राज्य सरकार ने भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 11 लाख रूपये देने की घोषणा की है?
Which state government announced ₹11 lakh for each player of the Indian women's hockey team after winning the gold medal at the 2026 Asian Games?
(A)
झारखण्ड Jharkhand
(B)
ओडिशा Odisha ✔ [सही उत्तर]
(C)
तेलंगाना Telangana
(D)
आन्ध्र प्रदेश Andhra Pradesh
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: 2026 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद ओडिशा सरकार ने भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 11 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है।
Explanation: After the Indian women's hockey team won the gold medal at the 2026 Asian Games, the Odisha government announced a cash reward of ₹11 lakh for each player of the team.
Q.28 एशियाई खेल 2026 में पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती वर्ग में भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने कौन सा पदक जीता?
Which medal did Indian wrestler Aman Sehrawat win in the men's 57 kg freestyle wrestling category at the Asian Games 2026?
(A)
स्वर्ण पदक Gold medal ✔ [सही उत्तर]
(B)
रजत पदक Silver medal
(C)
कांस्य पदक Bronze medal
(D)
कोई पदक नहीं No medal
✔ सही विकल्प (Correct Option): (A)
व्याख्या: एशियाई खेल 2026 में भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने इस वर्ग में भारत का पहला एशियाई खेल स्वर्ण पदक जीता।
Explanation: At the Asian Games 2026, Indian wrestler Aman Sehrawat won the gold medal in the men's 57 kg freestyle wrestling category. He won India's first Asian Games gold in this category.
Q.29 लवलीना बोरगोहेन ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा बॉक्सिंग वर्ग में कौन सा पदक जीता?
Which medal did Lovlina Borgohain win in the women's 75 kg boxing category at the Asian Games 2026?
(A)
स्वर्ण पदक Gold medal ✔ [सही उत्तर]
(B)
रजत पदक Silver medal
(C)
कांस्य पदक Bronze medal
(D)
कोई पदक नहीं No medal
✔ सही विकल्प (Correct Option): (A)
व्याख्या: एशियाई खेल 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के 75 किग्रा बॉक्सिंग वर्ग में स्वर्ण पदक जीता और 2014 में मैरीकॉम के बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली केवल दूसरी भारतीय महिला मुक्केबाज बनीं। कुश्ती में नितेश सिवाच ने पुरुषों के 97 किग्रा ग्रीको-रोमन वर्ग में रजत पदक जीता और 1962 के बाद एशियाई खेलों के ग्रीको-रोमन कुश्ती फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पहलवान बने। पर्वीन हुड्डा ने महिलाओं के 65 किग्रा वर्ग और अंकुश पंघाल ने पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय पुरुष और महिला स्क्वैश टीमों ने कांस्य पदक जीते।
Explanation: At the Asian Games 2026, Lovlina Borgohain won the gold medal in the women's 75 kg boxing category and became only the second Indian woman boxer to win Asian Games gold after Mary Kom in 2014. In wrestling, Nitesh Siwach won the silver medal in the men's 97 kg Greco-Roman category and became the first Indian wrestler to reach an Asian Games Greco-Roman wrestling final since 1962. Parveen Hooda won gold in the women's 65 kg category and Ankush Panghal in the men's 80 kg category. The Indian men's and women's squash teams won bronze medals.
Q.30 2026 के एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए किस भारतीय खिलाड़ी को जसपाल राणा अवार्ड दिया गया?
Which Indian athlete was given the Jaspal Rana Award for outstanding performance at the 2026 Asian Games?
(A)
सुजीत कलकल Sujeet Kalkal
(B)
कुमकुम मोहोड़ Kumkum Mohod ✔ [सही उत्तर]
(C)
प्रणवी उर्स Pranavi Urs
(D)
अंतिम पंघाल Antim Panghal
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: 2026 के एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए 17 वर्षीय तीरंदाज कुमकुम मोहोड को पहला 'जसपाल राणा पुरस्कार' दिया गया। 3 अक्टूबर 2026 को एशियन गेम्स 2026 में 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने दक्षिण कोरिया की येजिन ओह को शूट-ऑफ में हराकर महिला इंडिविजुअल रिकर्व में गोल्ड मेडल जीता और इस स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। पुरुष वर्ग में शानदार प्रदर्शन के लिए पहलवान सुजीत कलकल को 'राजा रणधीर सिंह पुरस्कार' दिया गया।
Explanation: For her outstanding performance at the 2026 Asian Games, 17-year-old archer Kumkum Mohod was given the first ‘Jaspal Rana Award’. On 3 October 2026, at the Asian Games 2026, 17-year-old Kumkum Mohod defeated South Korea's Yejin Oh in a shoot-off to win the gold medal in women's individual recurve and became the first Indian woman to win a medal in this event. For outstanding performance in the men's category, wrestler Sujeet Kalkal was given the ‘Raja Randhir Singh Award’.
Q.31 2026 के एशियाई खेलों में पुरुष वर्ग का पहला राजा रंधीर सिंह पुरस्कार किसे दिया गया?
Who was given the first Raja Randhir Singh Award in the men's category at the 2026 Asian Games?
(A)
सुजीत कलकल को Sujeet Kalkal ✔ [सही उत्तर]
(B)
अमन सहरावत को Aman Sehrawat
(C)
दीपक पूनिया को Deepak Punia
(D)
कमलेश उपाध्याय को Kamlesh Upadhyay
✔ सही विकल्प (Correct Option): (A)
व्याख्या: 2026 के एशियाई खेलों (आइची-नागोया) में पुरुष वर्ग का पहला राजा रंधीर सिंह पुरस्कार भारतीय पहलवान सुजीत कलकल को दिया गया है। सुजीत कलकल ने पुरुषों की 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने सेमीफाइनल में जापान के ओलंपिक चैंपियन कोटारो कियोका को और फाइनल में ताजिकिस्तान के पहलवान को हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। यह पुरस्कार भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) द्वारा खेलों के सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट को सम्मानित करने के लिए पहली बार शुरू किया गया है।
Explanation: The first Raja Randhir Singh Award in the men's category at the 2026 Asian Games (Aichi-Nagoya) was given to Indian wrestler Sujeet Kalkal. Sujeet Kalkal had won the gold medal in the men's 65 kg freestyle wrestling event. He achieved this historic feat by defeating Japan's Olympic champion Kotaro Kiyooka in the semi-final and a Tajikistan wrestler in the final. This award has been introduced for the first time by the Indian Olympic Association (IOA) to honour the best male athlete of the Games.
Q.32 2026-27 ईरानी कप का खिताब किस टीम ने जीता?
Which team won the 2026-27 Irani Cup title?
(A)
सौराष्ट्र Saurashtra
(B)
महाराष्ट्र Maharashtra
(C)
मध्य प्रदेश Madhya Pradesh
(D)
शेष भारत Rest of India ✔ [सही उत्तर]
✔ सही विकल्प (Correct Option): (D)
व्याख्या: 2026-27 ईरानी कप का खिताब शेष भारत (Rest of India) की टीम ने जीता है। शेष भारत ने श्रीनगर में खेले गए फाइनल मुकाबले में रणजी ट्रॉफी विजेता जम्मू-कश्मीर को 167 रनों से हराकर यह खिताब अपने नाम किया। जब शेष भारत ने 31वीं बार ईरानी कप जीता है।
Explanation: The Rest of India team won the 2026-27 Irani Cup title. In the final played in Srinagar, Rest of India defeated Ranji Trophy winners Jammu & Kashmir by 167 runs to claim the title. This is the 31st time that Rest of India has won the Irani Cup.
Q.33 अक्टूबर, 2026 में पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड का अगला प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
Who has been appointed the next Managing Director and Chief Executive Officer of Petronet LNG Limited in October 2026?
(A)
संजय कुमार Sanjay Kumar ✔ [सही उत्तर]
(B)
अनिल कुमार Anil Kumar
(C)
मनोज कुमार Manoj Kumar
(D)
प्रभुनाथ गुप्ता Prabhunath Gupta
✔ सही विकल्प (Correct Option): (A)
व्याख्या: अक्टूबर, 2026 में पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के अगले प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) के रूप में संजय कुमार को नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान MD & CEO अक्षय कुमार सिंह का कार्यकाल 12 मई, 2027 को पूरा होने के बाद 13 मई, 2027 से अपना पद संभालेंगे। उनकी यह नियुक्ति 5 वर्ष के कार्यकाल के लिए की गई है। वे वर्तमान में गेल (GAIL) में मार्केटिंग निदेशक हैं।
Explanation: In October 2026, Sanjay Kumar has been appointed the next Managing Director and Chief Executive Officer (MD & CEO) of Petronet LNG Limited. He will assume office from 13 May 2027, after the term of the current MD & CEO Akshay Kumar Singh ends on 12 May 2027. His appointment has been made for a term of 5 years. He is currently Director (Marketing) at GAIL.
Q.34 हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहा SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) किस संवैधानिक संस्था से सम्बंधित है?
The recently nationally discussed SIR (Special Intensive Revision) is related to which constitutional body?
(A)
भारत का सर्वोच्च न्यायालय Supreme Court of India
(B)
भारत निर्वाचन आयोग Election Commission of India ✔ [सही उत्तर]
(C)
CAG CAG
(D)
CBI CBI
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा चलाया जा रहा मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का अभियान है। भारत निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है, जिसकी स्थापना संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत की गई है।
Explanation: SIR (Special Intensive Revision) is an exercise to revise the electoral rolls being carried out by the Election Commission of India (ECI). The Election Commission of India is a constitutional body established under Article 324 of the Constitution.
Q.35 भारत का पहला प्लास्टिक मुक्त ऑयल टर्मिनल जवाहर द्वीप कहां अवस्थित है?
Where is Jawahar Dweep, India's first plastic-free oil terminal, located?
(A)
जामनगर के समीप Near Jamnagar
(B)
मुंबई के समीप Near Mumbai ✔ [सही उत्तर]
(C)
गोवा के समीप Near Goa
(D)
चेन्नई के समीप Near Chennai
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: भारत के पहले प्लास्टिक मुक्त ऑयल टर्मिनल वाला जवाहर द्वीप मुंबई के समीप स्थित है। 2 अक्टूबर 2026 को मुंबई पोर्ट अथॉरिटी ने अपने जवाहर द्वीप मरीन ऑयल टर्मिनल को प्लास्टिक-मुक्त घोषित किया है।
Explanation: Jawahar Dweep, home to India's first plastic-free oil terminal, is located near Mumbai. On 2 October 2026, the Mumbai Port Authority declared its Jawahar Dweep Marine Oil Terminal plastic-free.
Q.36 5 से 7 अक्टूबर, 2026 तक किस देश के राष्ट्रपति के भारत यात्रा के दौरान पांच समझौतों पर हस्ताक्षर हुए?
The President of which country signed five agreements during his visit to India from 5 to 7 October 2026?
(A)
स्वीडन Sweden
(B)
डेनमार्क Denmark
(C)
पुर्तगाल Portugal
(D)
स्विट्जरलैंड Switzerland ✔ [सही उत्तर]
✔ सही विकल्प (Correct Option): (D)
व्याख्या: 5 से 7 अक्टूबर, 2026 तक स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन (Guy Parmelin) की भारत यात्रा के दौरान पांच समझौतों प्रवास और गतिशीलता साझेदारी समझौता / युवा पेशेवरों के आदान-प्रदान से जुड़ा समझौता / परिवहन प्रौद्योगिकियों, गतिशीलता प्रणालियों और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सहयोग का समझौता / विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) और स्विस नेशनल साइंस फाउंडेशन (SNSF) के बीच आशय पत्र / विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग और ज्यूरिख यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज के बीच कार्यान्वयन समझौता पर हस्ताक्षर हुए। यह राष्ट्रपति पार्मेलिन का भारत का पहला राजकीय दौरा और इस वर्ष का दूसरा दौरा है। इससे पहले, वे फरवरी, 2026 में नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए भारत आए थे।
Explanation: During the visit of Swiss President Guy Parmelin to India from 5 to 7 October 2026, five agreements were signed: a Migration and Mobility Partnership Agreement / an agreement on the exchange of young professionals / an agreement on cooperation in transport technologies, mobility systems and infrastructure / a Letter of Intent between the Department of Science and Technology (DST) and the Swiss National Science Foundation (SNSF) / an implementation agreement between the Department of Science and Technology and the Zurich University of Applied Sciences. This is President Parmelin's first State visit to India and his second visit this year. Earlier, he had come to India in February 2026 to attend the AI Impact Summit held in New Delhi.
Q.37 विश्व अंतरिक्ष सप्ताह 2026 कब मनाया गया?
When was World Space Week 2026 observed?
(A)
1 से 7 अक्टूबर 2026 तक 1 to 7 October 2026
(B)
2 से 8 अक्टूबर 2026 तक 2 to 8 October 2026
(C)
3 से 9 अक्टूबर 2026 तक 3 to 9 October 2026
(D)
4 से 10 अक्टूबर 2026 तक 4 to 10 October 2026 ✔ [सही उत्तर]
✔ सही विकल्प (Correct Option): (D)
व्याख्या: 4 से 10 अक्टूबर 2026 तक विश्व अंतरिक्ष सप्ताह 2026 मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “रॉकेट क्रांति” (Rocket Revolution) है। विश्व अंतरिक्ष सप्ताह 4 अक्टूबर को स्पुतनिक-1 के प्रक्षेपण की वर्षगांठ और 10 अक्टूबर को बाह्य अंतरिक्ष संधि की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
Explanation: World Space Week 2026 is being observed from 4 to 10 October 2026. This year's theme is “Rocket Revolution”. World Space Week is observed to commemorate the anniversary of the launch of Sputnik-1 on 4 October and the anniversary of the Outer Space Treaty on 10 October.
Q.38 हाल ही में गुजरात सरकार द्वारा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार से किसे सम्मानित किया जाएगा?
Who will be honoured by the Gujarat government with the Vishisht Gujarat Garima Award?
(A)
नरेंद्र मोदी Narendra Modi
(B)
स्मित शाह Smit Shah
(C)
जयंत पटेल Jayant Patel
(D)
स्मित मच्छर Smit Machhar ✔ [सही उत्तर]
✔ सही विकल्प (Correct Option): (D)
व्याख्या: फ्लाईदुबई (Flydubai) की उड़ान FZ1073 में असाधारण साहस का प्रदर्शन कर हवाई दुर्घटना टालने वाले पाईलट कैप्टन स्मित मच्छर को गुजरात सरकार द्वारा प्रतिष्ठित विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 1 अक्टूबर को इसकी घोषणा की। इसके तहत उन्हें ₹25 लाख का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान दिखाई गई उनकी बहादुरी के लिए दिया जा रहा है।
Explanation: Pilot Captain Smit Machhar, who displayed exceptional courage on Flydubai flight FZ1073 and averted an air accident, will be honoured with the prestigious Vishisht Gujarat Garima Award by the Gujarat government. Chief Minister Bhupendra Patel announced this on 1 October. He will also be given a cash prize of ₹25 lakh. He is being honoured for the bravery he showed during the Flydubai flight from Dubai to Tel Aviv.
Q.39 रोगुन जलविद्युत परियोजना किस देश में वाख्श नदी पर निर्माणाधीन है?
In which country is the Rogun Hydropower Project being built on the Vakhsh River?
(A)
ताजिकिस्तान Tajikistan ✔ [सही उत्तर]
(B)
उज्बेकिस्तान Uzbekistan
(C)
तुर्कमेनिस्तान Turkmenistan
(D)
अजरबैजान Azerbaijan
✔ सही विकल्प (Correct Option): (A)
व्याख्या: ताजिकिस्तान में वाख्श नदी पर रोगुन जलविद्युत परियोजना का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें 335 मीटर ऊंचा रॉकफिल बांध बनाया जा रहा है, जिसके भीतर क्ले कोर होगा। यह विश्व के सबसे ऊंचे बांध से भी अधिक ऊंचा होगा और विश्व का सबसे ऊंचा बांध बन जाएगा। इस परियोजना की कुल लागत 2035 तक लगभग $5.8 अरब अनुमानित है। विश्व बैंक ने जून, 2026 में परियोजना के लिए $300 मिलियन का अनुदान मंजूर किया है तथा अन्य अंतरराष्ट्रीय साझेदार भी सहयोग कर रहे हैं। इस परियोजना के लॉट-2 का निर्माण इटली की इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी वेबिल्ड ग्रुप कर रही है।
Explanation: The Rogun Hydropower Project is being built on the Vakhsh River in Tajikistan, with a 335-metre-high rockfill dam with a clay core. It will be taller than the world's current tallest dam and will become the world's tallest dam. The total cost of the project up to 2035 is estimated at about $5.8 billion. The World Bank approved a $300 million grant for the project in June 2026, and other international partners are also supporting it. Lot 2 of the project is being built by the Italian infrastructure company Webuild Group.
Q.40 C-390 मिलेनियम सैन्य परिवहन विमान की संभावित फाइनल असेंबली लाइन स्थापित करने के लिए किस शहर को स्थान के रूप में चुना गया है?
Which city has been chosen as the location to set up the potential final assembly line for the C-390 Millennium military transport aircraft?
(A)
जयपुर Jaipur
(B)
अहमदाबाद Ahmedabad
(C)
नागपुर Nagpur ✔ [सही उत्तर]
(D)
कानपुर Kanpur
✔ सही विकल्प (Correct Option): (C)
व्याख्या: एम्ब्रेयर (Embraer) और महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) ने भारत में C-390 मिलेनियम सैन्य परिवहन विमान के निर्माण के लिए संभावित फाइनल असेंबली लाइन स्थापित करने के लिए नागपुर, महाराष्ट्र को स्थान के रूप में चुना है। उल्लेखनीय है कि भारतीय वायु सेना के मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट टेंडर में 60 विमान शामिल हैं, जिनकी अनुमानित लागत लगभग ₹1 लाख करोड़ है। इनमें 12 विमान फ्लाई-अवे कंडीशन में और 48 विमान भारत में स्थानीय रूप से एक भारतीय संयुक्त उद्यम के माध्यम से निर्मित किए जाने का प्रस्ताव है।
Explanation: Embraer and the Mahindra Group have chosen Nagpur, Maharashtra as the location for a potential final assembly line to manufacture the C-390 Millennium military transport aircraft in India. Notably, the Indian Air Force's Medium Transport Aircraft tender covers 60 aircraft, with an estimated cost of about ₹1 lakh crore. Of these, 12 aircraft are proposed in fly-away condition and 48 aircraft are proposed to be built locally in India through an Indian joint venture.
Q.41 पारनूर टोल प्लाजा पर किस राज्य का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) बैरियर-रहित टोलिंग सिस्टम शुरू किया गया है?
At the Paranur Toll Plaza, which state's first Multi-Lane Free Flow (MLFF) barrier-less tolling system has been launched?
(A)
आन्ध्र प्रदेश Andhra Pradesh
(B)
तेलंगाना Telangana
(C)
कर्नाटक Karnataka
(D)
तमिलनाडु Tamil Nadu ✔ [सही उत्तर]
✔ सही विकल्प (Correct Option): (D)
व्याख्या: 1 अक्टूबर 2026 को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने NH-179B के तांबरम–तिंडिवनम खंड पर स्थित पारनूर टोल प्लाजा में तमिलनाडु का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो बैरियर-रहित टोलिंग सिस्टम शुरू किया है। यह प्रणाली ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरों की मदद से वाहनों के पंजीकरण नंबर को स्वचालित रूप से कैप्चर करती है, जिससे बिना टोल बैरियर पर रुके वाहनों की आवाजाही और टोल संग्रह संभव होता है।
Explanation: On 1 October 2026, the National Highways Authority of India (NHAI) launched Tamil Nadu's first Multi-Lane Free Flow barrier-less tolling system at the Paranur Toll Plaza on the Tambaram–Tindivanam section of NH-179B. The system automatically captures vehicle registration numbers with the help of Automatic Number Plate Recognition cameras, enabling vehicles to move and tolls to be collected without stopping at a toll barrier.
Q.42 हाल ही में भारत में एप्पल पे ने किस बैंक के साथ साझेदारी कर अपनी सेवा शुरू की है?
In partnership with which bank has Apple Pay recently launched its service in India?
(A)
पंजाब नेशनल बैंक Punjab National Bank
(B)
भारतीय स्टेट बैंक State Bank of India
(C)
एक्सिस बैंक Axis Bank ✔ [सही उत्तर]
(D)
बंधन बैंक Bandhan Bank
✔ सही विकल्प (Correct Option): (C)
व्याख्या: हाल ही में एप्पल (Apple) ने एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी में भारत में एप्पल पे (Apple Pay) सेवा शुरू की है। यह सेवा iPhone, iPad और Apple Watch उपयोगकर्ताओं के लिए सुरक्षित एवं कैशलेस भुगतान की सुविधा प्रदान करती है। लॉन्च के समय एप्पल पे में केवल एक्सिस बैंक द्वारा जारी Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड का समर्थन किया गया है।
Explanation: Apple has recently launched the Apple Pay service in India in partnership with Axis Bank. The service provides secure and cashless payment facility to iPhone, iPad and Apple Watch users. At launch, Apple Pay supports only Visa and Mastercard credit cards issued by Axis Bank.
Q.43 भारतीय सेना की 1 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
Who has been appointed the General Officer Commanding (GOC) of the Indian Army's 1 Corps?
(A)
मिथिलेश कुमार Mithilesh Kumar
(B)
अखिलेश कुमार Akhilesh Kumar ✔ [सही उत्तर]
(C)
वी. हरिहरन V. Hariharan
(D)
एस. एन. पंड्या S. N. Pandya
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: 1 अक्टूबर 2026 को लेफ्टिनेंट जनरल अखिलेश कुमार ने मथुरा में भारतीय सेना की 1 कोर (1 Corps, Indian Army), जिसे ‘स्ट्राइक वन कोर (Strike One Corps)’ भी कहा जाता है, के जनरल ऑफिसर कमांडिंग का पदभार संभाला। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल वी. हरिहरन का स्थान लिया है।
Explanation: On 1 October 2026, Lieutenant General Akhilesh Kumar took over as General Officer Commanding of the Indian Army's 1 Corps, also known as the ‘Strike One Corps’, at Mathura. He succeeded Lieutenant General V. Hariharan.
Q.44 हाल ही में जारी टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में भारत का सर्वोच्च रैंक वाला संस्थान कौन रहा?
Which was India's highest-ranked institution in the recently released Times Higher Education World University Rankings 2027?
(A)
JNU, दिल्ली JNU, Delhi
(B)
IIT, दिल्ली IIT, Delhi
(C)
IIM, अहमदाबाद IIM, Ahmedabad
(D)
IISc, बंगलुरु IISc, Bengaluru ✔ [सही उत्तर]
✔ सही विकल्प (Correct Option): (D)
व्याख्या: हाल ही में जारी टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में भारत का सर्वोच्च रैंक वाला संस्थान भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु रहा, जिसका वैश्विक रैंक 254वीं रैंक (संयुक्त रूप से) तथा ओवरऑल स्कोर 100 में से 57.0। सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज (रैंक बैंड: 326–350) दूसरे स्थान पर रहा।
Explanation: In the recently released Times Higher Education World University Rankings 2027, India's highest-ranked institution was the Indian Institute of Science (IISc), Bengaluru, with a global rank of 254 (jointly) and an overall score of 57.0 out of 100. Saveetha Institute of Medical and Technical Sciences (rank band: 326–350) was second.
Q.45 हाल ही में जारी टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में भारत का सर्वोच्च रैंक वाला संस्थान IISc बंगलुरु की रैंकिंग क्या रही?
What was the ranking of IISc Bengaluru, India's highest-ranked institution, in the recently released Times Higher Education World University Rankings 2027?
(A)
54वीं 54th
(B)
154वीं 154th
(C)
254वीं 254th ✔ [सही उत्तर]
(D)
354वीं 354th
✔ सही विकल्प (Correct Option): (C)
व्याख्या: हाल ही में जारी टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में भारत की ओर से IISc, बेंगलुरु 254वें स्थान के साथ देश का सर्वोच्च रैंक वाला संस्थान रहा। इसमें भारत की रैंकिंग में उपस्थिति भी मजबूत हुई और 143 भारतीय संस्थानों को इस सूची में स्थान मिला, जिससे भारत विश्व स्तर पर दूसरा सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश बन गया। चीन की त्सिंगहुआ यूनिवर्सिटी (Tsinghua University) 11वें स्थान पर पहुंच गई और ETH ज्यूरिख को पीछे छोड़ते हुए किसी एशियाई संस्थान की अब तक की सर्वोच्च रैंक हासिल की।
Explanation: In the recently released Times Higher Education World University Rankings 2027, IISc Bengaluru was India's highest-ranked institution at the 254th position. India's presence in the rankings also strengthened, with 143 Indian institutions placed in the list, making India the second most represented country in the world. China's Tsinghua University rose to 11th place and, overtaking ETH Zurich, achieved the highest-ever rank for an Asian institution.
Q.46 हाल ही में जारी टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में शीर्ष पर कौन रहा?
Who topped the recently released Times Higher Education World University Rankings 2027?
(A)
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी University of Oxford ✔ [सही उत्तर]
(B)
मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी Massachusetts Institute of Technology
(C)
प्रिंसटन यूनिवर्सिटी Princeton University
(D)
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी Stanford University
✔ सही विकल्प (Correct Option): (A)
व्याख्या: टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में 118 देशों और क्षेत्रों की रिकॉर्ड 2,297 यूनिवर्सिटियों को शामिल किया गया। ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लगातार 11वें साल पहले स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (अमेरिका), तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से प्रिंसटन यूनिवर्सिटी और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (अमेरिका) रहे। भारत का कोई भी संस्थान इस रैंकिंग के शीर्ष 250 में जगह नहीं बना सका। भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु 254वें स्थान के साथ भारत में शीर्ष पर है।
Explanation: The Times Higher Education World University Rankings 2027 included a record 2,297 universities from 118 countries and regions. The UK's University of Oxford ranked first for the 11th consecutive year. The Massachusetts Institute of Technology (USA) was second, while Princeton University and Stanford University (USA) were jointly third. No Indian institution made it to the top 250 of this ranking. The Indian Institute of Science (IISc), Bengaluru is India's top institution at the 254th position.
Q.47 फातिमा एज़्ज़हरा एल मंसूरी किस देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं?
Fatima Ezzahra El Mansouri became the first woman Prime Minister of which country?
(A)
थाईलैंड Thailand
(B)
मोरक्को Morocco ✔ [सही उत्तर]
(C)
सऊदी अरब Saudi Arabia
(D)
ओमान Oman
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: मोरक्को के राजा मोहम्मद VI ने फातिमा एज़्ज़हरा एल मंसूरी को प्रधानमंत्री नियुक्त किया, जिससे वह मोरक्को की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। इससे पहले वह माराकेश की दो बार मेयर और राष्ट्रीय शहरी नियोजन/आवास मंत्री के रूप में कार्य कर चुकी हैं। इस प्रकार वह ट्यूनीशिया की नजला बूदेन और सारा ज़फ़रानी ज़ेनज़री के बाद अरब जगत में सरकार की प्रमुख बनने वाली तीसरी महिला है।
Explanation: King Mohammed VI of Morocco appointed Fatima Ezzahra El Mansouri as Prime Minister, making her Morocco's first woman Prime Minister. She had earlier served as a two-time Mayor of Marrakech and as the national Minister of Urban Planning/Housing. She is thus the third woman to become head of government in the Arab world, after Tunisia's Najla Bouden and Sara Zafarani Zenzri.
Q.48 उत्तराखंड में पहला रियल-टाइम ग्लेशियल झील प्रारंभिक चेतावनी तंत्र कहाँ स्थापित किया जा रहा है?
Where is Uttarakhand's first real-time glacial lake early warning system being installed?
(A)
राकसताल में Raksha Tal
(B)
भीमताल में Bhimtal
(C)
वासुंधरा ताल में Vasundhara Tal ✔ [सही उत्तर]
(D)
उपर्युक्त सभी में All of the above
✔ सही विकल्प (Correct Option): (C)
व्याख्या: उत्तराखंड चमोली जिले के वासुंधरा ताल में अपना पहला रियल-टाइम ग्लेशियल झील प्रारंभिक चेतावनी तंत्र स्थापित कर रहा है। इसके लिए 29 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक वैज्ञानिक अभियान चलाया जा रहा है।
Explanation: Uttarakhand is installing its first real-time glacial lake early warning system at Vasundhara Tal in Chamoli district. A scientific expedition is being conducted for this from 29 September to 15 October 2026.
Q.49 हाल ही में फसल वर्ष 2026-27 के लिए भारत का कुल खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य कितना निर्धारित किया गया है?
What has recently been set as India's total foodgrain production target for crop year 2026-27?
(A)
313.93 मिलियन टन 313.93 million tonnes
(B)
333.93 मिलियन टन 333.93 million tonnes
(C)
373.93 मिलियन टन 373.93 million tonnes ✔ [सही उत्तर]
(D)
393.93 मिलियन टन 393.93 million tonnes
✔ सही विकल्प (Correct Option): (C)
व्याख्या: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन–रबी अभियान 2026 के दौरान फसल वर्ष 2026-27 के लिए भारत का कुल खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य 373.93 मिलियन टन निर्धारित किया। यह लक्ष्य पिछले वर्ष के रिकॉर्ड वास्तविक उत्पादन से 2.63 मिलियन टन कम है। इस उत्पादन लक्ष्य में कमी का कारण बढ़ती अल नीनो परिस्थितियां, मानसून की असमान वर्षा और देश के कुछ हिस्सों में शुष्क मौसम को बताया गया है।
Explanation: Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan, during the National Agriculture Conference – Rabi Campaign 2026, set India's total foodgrain production target for crop year 2026-27 at 373.93 million tonnes. This target is 2.63 million tonnes lower than last year's record actual production. The reduction in the production target has been attributed to growing El Niño conditions, uneven monsoon rainfall and dry weather in some parts of the country.
Q.50 6 अक्टूबर 2026 को अडानी पावर ने किस देश में 770 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना बनाने के लिए उस देश की सरकारी बिजली उत्पादन कंपनी के साथ साझेदारी की?
On 6 October 2026, Adani Power partnered with the state-owned power generation company of which country to build a 770 MW hydropower project?
(A)
नेपाल में In Nepal
(B)
भूटान में In Bhutan ✔ [सही उत्तर]
(C)
मालदीव में In Maldives
(D)
श्रीलंका में In Sri Lanka
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: 6 अक्टूबर 2026 को अडानी पावर और भूटान की सरकारी बिजली उत्पादन कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (DGPC) ने भूटान में 770 मेगावाट की चमखरछू-I जलविद्युत परियोजना स्थापित करने की घोषणा की। यह परियोजना मई, 2025 में अडानी समूह और DGPC के बीच हुए 5,000 मेगावाट की जलविद्युत परियोजनाओं के विकास संबंधी समझौता ज्ञापन (MoU) का हिस्सा है। इससे पहले दोनों कंपनियों के बीच सितंबर, 2025 में 570 मेगावाट की वांगछू जलविद्युत परियोजना के लिए समझौता हुआ था।
Explanation: On 6 October 2026, Adani Power and Bhutan's state-owned power generation company Druk Green Power Corporation (DGPC) announced the setting up of the 770 MW Chamkharchhu-I hydropower project in Bhutan. The project is part of the Memorandum of Understanding (MoU) signed between the Adani Group and DGPC in May 2025 for developing 5,000 MW of hydropower projects. Earlier, in September 2025, the two companies had signed an agreement for the 570 MW Wangchhu hydropower project.
Q.51 हाल ही में किस राज्य मंत्रिमंडल ने पुलिसकर्मियों के लिए ‘मुख्यमंत्री वीरता पदक’ शुरू करने के फैसले को मंजूरी दी है?
The cabinet of which state has recently approved the decision to introduce the ‘Chief Minister's Gallantry Medal’ for police personnel?
(A)
उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh
(B)
महाराष्ट्र Maharashtra ✔ [सही उत्तर]
(C)
गुजरात Gujarat
(D)
कर्नाटक Karnataka
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: हाल ही में महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने ड्यूटी के दौरान असाधारण साहस का प्रदर्शन ने और जोखिम उठाने वाले पुलिसकर्मियों के लिए ‘मुख्यमंत्री वीरता पदक’ शुरू करने के फैसले को मंजूरी दी है। इस पुरस्कार में 50 हजार रुपये नकद, एक पदक और प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा।
Explanation: The Maharashtra Cabinet has recently approved the decision to introduce the ‘Chief Minister's Gallantry Medal’ for police personnel who display exceptional courage and take risks in the line of duty. The award will include a cash prize of ₹50,000, a medal and a citation.
Q.52 रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के जहाजों के लिए ब्रह्मोस फायर कंट्रोल सिस्टम और लॉन्चर की खरीद के लिए ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ कितने के अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है?
What is the value of the contract signed by the Ministry of Defence with BrahMos Aerospace Private Limited for procuring the BrahMos fire control system and launchers for Indian Navy ships?
(A)
220 करोड़ रुपये ₹220 crore
(B)
440 करोड़ रुपये ₹440 crore
(C)
660 करोड़ रुपये ₹660 crore ✔ [सही उत्तर]
(D)
880 करोड़ रुपये ₹880 crore
✔ सही विकल्प (Correct Option): (C)
व्याख्या: हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के जहाजों के लिए ब्रह्मोस फायर कंट्रोल सिस्टम और लॉन्चर की खरीद के लिए ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ 660 करोड़ रुपये से अधिक के अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है।
Explanation: The Ministry of Defence has recently signed a contract worth over ₹660 crore with BrahMos Aerospace Private Limited for the procurement of the BrahMos fire control system and launchers for Indian Navy ships.
Q.53 6 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने SME ग्रोथ फंड (SGF) की स्थापना के लिए भारत सरकार की ओर से कितने रुपये की प्रतिबद्धता को मंजूरी दी है?
On 6 October 2026, the Union Cabinet chaired by Prime Minister Narendra Modi approved a commitment of how much by the Government of India for establishing the SME Growth Fund (SGF)?
(A)
1,000 करोड़ रुपये ₹1,000 crore
(B)
2,000 करोड़ रुपये ₹2,000 crore
(C)
5,000 करोड़ रुपये ₹5,000 crore
(D)
10,000 करोड़ रुपये ₹10,000 crore ✔ [सही उत्तर]
✔ सही विकल्प (Correct Option): (D)
व्याख्या: 6 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने SME ग्रोथ फंड (SGF) की स्थापना के लिए 10,000 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता को मंजूरी दी है, जिसका मुख्य उद्देश्य छोटे और मध्यम उद्यमों (SME) को विकास-उन्मुख पूंजी उपलब्ध कराकर उन्हें विनिर्माण, सेवा, प्रौद्योगिकी और नवाचार-संचालित क्षेत्रों में ‘चैंपियन’ कंपनियों के रूप में उभरने में सक्षम बनाना है।
Explanation: On 6 October 2026, the Union Cabinet chaired by the Prime Minister approved a commitment of ₹10,000 crore for establishing the SME Growth Fund (SGF). Its main objective is to provide growth-oriented capital to Small and Medium Enterprises (SMEs), enabling them to emerge as ‘champion’ companies in manufacturing, services, technology and innovation-driven sectors.
Q.54 अक्टूबर, 2026 में किस राज्य ने समावेशी आजीविका योजना का शुभारंभ किया है?
Which state launched the Inclusive Livelihood Scheme in October 2026?
(A)
पश्चिम बंगाल West Bengal
(B)
अरुणाचल प्रदेश Arunachal Pradesh
(C)
मेघालय Meghalaya
(D)
नागालैंड Nagaland ✔ [सही उत्तर]
✔ सही विकल्प (Correct Option): (D)
व्याख्या: अक्टूबर, 2026 में नागालैंड ने समावेशी आजीविका योजना (से-सोब्लॉक) का शुभारंभ किया। यह योजना नागालैंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और BRAC अंतरराष्‍ट्रीय के बीच हस्ताक्षरित एक समझौता से शुरू हुई है। दीन दयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत यह कार्यक्रम नागालैंड के 4000 अत्यंत कमजोर परिवारों को सहायता प्रदान करेगा।
Explanation: In October 2026, Nagaland launched the Inclusive Livelihood Scheme (SE-SOBLOCK). The scheme began with an agreement signed between the Nagaland State Rural Livelihoods Mission and BRAC International. Under the Deendayal Antyodaya Yojana – National Rural Livelihoods Mission, this programme will support 4,000 extremely vulnerable households in Nagaland.
Q.55 जेफ्री आर्चर का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे थे-
Jeffrey Archer has passed away at the age of 86. He was a –
(A)
उपन्यासकार Novelist ✔ [सही उत्तर]
(B)
इतिहासकार Historian
(C)
अभिनेता Actor
(D)
गायक Singer
✔ सही विकल्प (Correct Option): (A)
व्याख्या: 5 अक्टूबर, 2026 को 86 वर्षीय ब्रिटिश उपन्यासकार जेफरी आर्चर का अपने घर पर लेखन सत्रों के बीच अचानक निधन हो गया। उनके उपन्यास ' एडम एंड ईव' के वैश्विक विमोचन से एक दिन पहले मृत्यु होने के कारण मृत्यु की घटना को गुप्त रखा गया। वे ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी से सांसद भी रह चुके थे। पांच दशक लंबे अपने लेखन करियर में उनकी किताबों की 30 करोड़ से अधिक प्रतियां बिकीं। अपनी जिंदगी में उन्होंने 59 रचनाएं प्रकाशित कीं, जिनमें 31 उपन्यास, 7 लघु-कथा संग्रह और कई अन्य रचनाएं शामिल थीं। जेफरी आर्चर की पहली रचना 'नॉट ए पेनी मोर, नॉट ए पेनी लेस' और आखिरी 'एडम ऐड ईव' रही। वह विश्व प्रसिद्ध बेस्टसेलर लेखक थे, जिन्होंने 'केन एंड एबेल' (Kane and Abel) और 'द क्लिफ्टन क्रॉनिकल्स' जैसी लोकप्रिय किताबें लिखीं।
Explanation: On 5 October 2026, 86-year-old British novelist Jeffrey Archer died suddenly at his home between writing sessions. His death was kept secret because it occurred one day before the global release of his novel ‘Adam and Eve’. He had also been a Member of Parliament from the UK's Conservative Party. Over his five-decade writing career, his books sold more than 300 million copies. In his lifetime he published 59 works, including 31 novels, 7 short-story collections and several other works. Jeffrey Archer's first work was ‘Not a Penny More, Not a Penny Less’ and his last was ‘Adam and Eve’. He was a world-famous bestselling author who wrote popular books such as ‘Kane and Abel’ and ‘The Clifton Chronicles’.
Q.56 6 अक्टूबर 2026 को भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी फ्लीट सपोर्ट शिप (FSS) ‘सूर्य (Surya)’ को कहां लॉन्च किया गया?
Where was the Indian Navy's first indigenous Fleet Support Ship (FSS) ‘Surya’ launched on 6 October 2026?
(A)
मुंबई में In Mumbai
(B)
कोच्चि में In Kochi
(C)
चेन्नई में In Chennai
(D)
विशाखापत्तनम में In Visakhapatnam ✔ [सही उत्तर]
✔ सही विकल्प (Correct Option): (D)
व्याख्या: 6 अक्टूबर 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाखापत्तनम स्थित हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी फ्लीट सपोर्ट शिप (FSS) ‘सूर्य (Surya)’ को लॉन्च किया। FSS-1 ‘सूर्य’ का वजन 43,500 टन है, इसकी लंबाई 223.6 मीटर और चौड़ाई 31.5 मीटर है। इसमें लगभग 82% स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है और यह 20 नॉट तक की गति प्राप्त कर सकता है। इसी अवसर पर हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में नए उन्नत स्लिपवे और 300 टन क्षमता वाले गोलियथ क्रेन का उद्घाटन किया गया। साथ ही एक और फ्लीट सपोर्ट शिप के निर्माण के लिए कील (शुरुआत) भी रखी गई।
Explanation: On 6 October 2026, Defence Minister Rajnath Singh launched the Indian Navy's first indigenous Fleet Support Ship (FSS) ‘Surya’ at Hindustan Shipyard Limited (HSL) in Visakhapatnam. FSS-1 ‘Surya’ weighs 43,500 tonnes, with a length of 223.6 metres and a breadth of 31.5 metres. About 82% indigenous content has been used in it, and it can reach a speed of up to 20 knots. On the same occasion, a new advanced slipway and a 300-tonne capacity Goliath crane were inaugurated at Hindustan Shipyard Limited. The keel (start of construction) for another Fleet Support Ship was also laid.
Q.57 पेंशन फंड कारोबार में प्रवेश करने वाला भारत का दूसरा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक कौन बन गया है?
Which bank has become India's second public sector bank to enter the pension fund business?
(A)
भारतीय स्टेट बैंक State Bank of India
(B)
बैंक ऑफ बड़ौदा Bank of Baroda ✔ [सही उत्तर]
(C)
बैंक ऑफ़ इंडिया Bank of India
(D)
ICICI बैंक ICICI Bank
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने अधिकृत शेयर पूंजी 100 करोड़ रुपये के साथ BoB पेंशन फंड मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की स्थापना की और पेंशन फंड कारोबार में प्रवेश किया। इसके साथ बैंक ऑफ बड़ौदा पेंशन फंड प्रायोजित करने वाला भारत का सार्वजनिक क्षेत्र का दूसरा बैंक बन गया है। नई कंपनी में बैंक ऑफ बड़ौदा की 80.10% हिस्सेदारी है, जबकि शेष 19.90% हिस्सेदारी बड़ौदा BNP एसेट मैनेजमेंट कंपनी के पास है। इससे पूर्व अप्रैल, 2008 में भारतीय स्टेट बैंक SBI Pension Funds Pvt Ltd के माध्यम से इस क्षेत्र में प्रवेश करने वाला भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक बना था।
Explanation: Bank of Baroda (BoB) established BoB Pension Fund Management Company Limited with an authorised share capital of ₹100 crore and entered the pension fund business. With this, Bank of Baroda has become India's second public sector bank to sponsor a pension fund. Bank of Baroda holds an 80.10% stake in the new company, while the remaining 19.90% is held by Baroda BNP Paribas Asset Management Company. Earlier, in April 2008, State Bank of India had become India's first public sector bank to enter this sector through SBI Pension Funds Pvt Ltd.
Q.58 सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए छूट प्राप्त फास्टैग की वैधता एक वर्ष से बढ़ाकर कितनी कर दी है?
To how many years has the government extended the validity of the exempted FASTag for persons with disabilities from one year?
(A)
एक वर्ष One year
(B)
दो वर्ष Two years
(C)
पांच वर्ष Five years ✔ [सही उत्तर]
(D)
दस वर्ष Ten years
✔ सही विकल्प (Correct Option): (C)
व्याख्या: सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए छूट प्राप्त फास्टैग की वैधता एक वर्ष से बढ़ाकर पांच वर्ष कर दी है।
Explanation: The government has extended the validity of the exempted FASTag for persons with disabilities (Divyangjan) from one year to five years.
Q.59 अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day of Non-Violence observed?
(A)
1 अक्टूबर को On 1 October
(B)
2 अक्टूबर को On 2 October ✔ [सही उत्तर]
(C)
3 अक्टूबर को On 3 October
(D)
5 अक्टूबर को On 5 October
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को भारत में गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है और संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसे अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव A/RES/61/271 के माध्यम से 15 जून 2007 को 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था।
Explanation: Mahatma Gandhi's birth anniversary on 2 October is celebrated in India as Gandhi Jayanti, and the United Nations has declared it the International Day of Non-Violence. Notably, the United Nations General Assembly decided on 15 June 2007, through resolution A/RES/61/271, to observe 2 October as the International Day of Non-Violence.
Q.60 अक्टूबर, 2026 में भारत की पहली 3D कंक्रीट प्रिंटिंग तकनीक आधारित पायलट ग्रामीण आवास परियोजना किस राज्य में शुरू की गई है?
In which state was India's first pilot rural housing project based on 3D concrete printing technology started in October 2026?
(A)
गुजरात Gujarat
(B)
तमिलनाडु Tamil Nadu
(C)
तेलंगाना Telangana
(D)
आंध्र प्रदेश Andhra Pradesh ✔ [सही उत्तर]
✔ सही विकल्प (Correct Option): (D)
व्याख्या: अक्टूबर, 2026 में भारत की पहली 3D कंक्रीट प्रिंटिंग तकनीक आधारित पायलट ग्रामीण आवास परियोजना आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में शुरू की गई है। इस परियोजना के तहत 14 करोड़ रुपये की लागत से कुल 177 आवास इकाइयाँ बनाई जाएंगी। इसी अवसर पर केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश को PMAY-G 2.0 के तहत स्वीकृत 3 लाख ग्रामीण आवासों के लिए 3,600 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी की।
Explanation: In October 2026, India's first pilot rural housing project based on 3D concrete printing technology was started in Guntur district of Andhra Pradesh. Under this project, a total of 177 housing units will be built at a cost of ₹14 crore. On the same occasion, the Central Government also released the first instalment of ₹3,600 crore to Andhra Pradesh for the 3 lakh rural houses sanctioned under PMAY-G 2.0.
Q.61 एशियन गेम्स 2026 में 2 अक्टूबर 2026 को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत की महिला रिकर्व आर्चरी टीम ने किस देश को हराकर गोल्ड मेडल जीता?
Which country did India's women's recurve archery team defeat in the final played on 2 October 2026 at the Asian Games 2026 to win the gold medal?
(A)
चीन China
(B)
जापान Japan
(C)
उत्तर कोरिया North Korea
(D)
दक्षिण कोरिया South Korea ✔ [सही उत्तर]
✔ सही विकल्प (Correct Option): (D)
व्याख्या: एशियन गेम्स 2026 में 2 अक्टूबर 2026 को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत की महिला रिकर्व आर्चरी टीम ने दक्षिण कोरिया को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारतीय टीम की 10 बार की चैंपियन दक्षिण कोरिया पर यह जीत ऐतिहासिक है। साथ ही भारतीय महिला रिकर्व आर्चरी टीम का एशियन गेम्स इतिहास में पहला गोल्ड है। इस भारतीय टीम में कुमकुम मोहोद, अंकिता भक्त और कीर्ति शर्मा शामिल थीं। पुरुषों की रिकर्व टीम में धीरज बोम्मदेवरा, यशदीप संजय भोगे और नीरज चौहान ने रजत पदक जीता।
Explanation: In the final played on 2 October 2026 at the Asian Games 2026, India's women's recurve archery team defeated South Korea to win the gold medal. This win over 10-time champions South Korea is historic for the Indian team. It is also the Indian women's recurve archery team's first gold in Asian Games history. The Indian team comprised Kumkum Mohod, Ankita Bhakat and Kirti Sharma. The men's recurve team of Dhiraj Bommadevara, Yashdeep Sanjay Bhoge and Neeraj Chauhan won the silver medal.
Q.62 1 अक्टूबर 2026 को किस भारतीय खिलाड़ी ने एकदिवसीय क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक बनाया?
Which Indian player scored the fastest double century in ODI cricket on 1 October 2026?
(A)
ईशान किशन Ishan Kishan
(B)
शुभमन गिल Shubman Gill ✔ [सही उत्तर]
(C)
वैभव सूर्यवंशी Vaibhav Suryavanshi
(D)
सूर्य कुमार यादव Suryakumar Yadav
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: 1 अक्टूबर 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) मुकाबला गुवाहाटी में खेला गया, जिसमें भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मात्र 133 गेंदों में नाबाद 223 रनों की तूफानी पारी खेली और वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने का ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। साथ ही यह वनडे क्रिकेट इतिहास में भारतीय टीम का अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज है।
Explanation: On 1 October 2026, the second One Day International (ODI) between India and West Indies was played in Guwahati, in which Indian captain Shubman Gill played a blistering unbeaten innings of 223 runs off just 133 balls and broke Ishan Kishan's record for the fastest double century in ODI history. It is also India's biggest successful run chase in ODI history so far.
Q.63 2 अक्टूबर 2026 को केन्द्र सरकार ने किस अभियान का शुभारंभ किया?
Which campaign did the Central Government launch on 2 October 2026?
(A)
अपना देश, अपना वेश Apna Desh, Apna Vesh
(B)
जैसा देश, वैसा वेश Jaisa Desh, Vaisa Vesh
(C)
सबकी योजना, सबका विकास Sabki Yojana, Sabka Vikas ✔ [सही उत्तर]
(D)
गंगा हमारी, पवित्र रहे Ganga Hamari, Pavitra Rahe
✔ सही विकल्प (Correct Option): (C)
व्याख्या: 2 अक्टूबर 2026 को केन्द्र सरकार ने ‘सबकी योजना, सबका विकास’ अभियान का शुभारंभ किया। इस दिन पूरे देश में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन हुआ, जिनमें ग्रामीण विकास, स्थानीय शासन और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गयी। इसी अवसर पर जन योजना अभियान, 2026-27 की भी शुरुआत की गयी।
Explanation: On 2 October 2026, the Central Government launched the ‘Sabki Yojana, Sabka Vikas’ campaign. On this day, special Gram Sabhas were held across the country, in which rural development, local governance and the implementation of government schemes were discussed in detail. On the same occasion, the Jan Yojana Abhiyan, 2026-27 was also launched.
Q.64 3 अक्टूबर 2026 को किस कंपनी के सेफ्टी एक्सपर्ट डेविड रॉबिन्सन ने इस्तीफा दे दिया?
Safety expert David Robinson of which company resigned on 3 October 2026?
(A)
Google Google
(B)
Apple Apple
(C)
OpenAI OpenAI ✔ [सही उत्तर]
(D)
Reliance Jio Reliance Jio
✔ सही विकल्प (Correct Option): (C)
व्याख्या: 3 अक्टूबर 2026 को ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के सेफ्टी एक्सपर्ट डेविड रॉबिन्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। रॉबिन्स ने OpenAI में करीब 3.5 साल काम किया और बड़े AI मॉडल लॉन्च के साथ जारी होने वाली सेफ्टी रिपोर्ट्स को भी लीड किया। अपने इस्तीफे के बाद रॉबिन्स ने ‘आई क्विट ओपन AI बिकॉज इट्स कल्चर इस ब्रोकन’ (I Quit OpenAI Because Its Culture Is Broken) नाम से एक लेख भी जारी किया। रॉबिन्सन ने कहा कि ज्यादा सक्षम AI मॉडल बनाने से पहले नई वैज्ञानिक समझ और मजबूत सुरक्षा उपायों की जरूरत है। इनके मुताबिक टेक्नोलॉजी कंपनियां नया AI बनाने की होड़ में इससे जुड़े बड़े खतरों को नजरअंदाज कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि Open AI को दिसंबर, 2015 में इलॉन मस्क और सैम ऑल्टमैन ने मिलकर शुरू किया था। Open AI के सर्वाधिक महत्वपूर्ण प्रोडक्ट में ChatGPT, इमेज जनरेटर DALL-E, और वीडियो मॉडल सोरा (Sora) शामिल हैं।
Explanation: On 3 October 2026, David Robinson, a safety expert at OpenAI, the company that makes ChatGPT, resigned from his post. Robinson worked at OpenAI for about 3.5 years and also led the safety reports released with the launch of major AI models. After his resignation, Robinson also published an article titled ‘I Quit OpenAI Because Its Culture Is Broken’. Robinson said that new scientific understanding and stronger safeguards are needed before building more capable AI models. According to him, technology companies are ignoring the major risks associated with new AI in the race to build it. Notably, OpenAI was started jointly by Elon Musk and Sam Altman in December 2015. OpenAI's most important products include ChatGPT, the image generator DALL-E and the video model Sora.
Q.65 जापान के नागोया में आयोजित एशिया खेल 2026 में भारत ने कुल कितने स्वर्ण पदक जीते?
How many gold medals in total did India win at the Asian Games 2026 held in Nagoya, Japan?
(A)
11 11
(B)
17 17
(C)
21 21 ✔ [सही उत्तर]
(D)
27 27
✔ सही विकल्प (Correct Option): (C)
व्याख्या: जापान के नागोया में आयोजित एशिया खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य सहित कुल 85 पदक जीते और पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।
Explanation: At the Asian Games 2026 held in Nagoya, Japan, India won 21 gold medals, along with 27 silver and 37 bronze medals, for a total of 85 medals, finishing fourth in the medal tally.
Q.66 जापान के नागोया में आयोजित एशिया खेल 2026 में भारत ने कुल कितने पदक जीते?
How many medals in total did India win at the Asian Games 2026 held in Nagoya, Japan?
(A)
55 55
(B)
65 65
(C)
75 75
(D)
85 85 ✔ [सही उत्तर]
✔ सही विकल्प (Correct Option): (D)
व्याख्या: 19 सितम्बर 2026 से शुरू हुए एशिया खेल 2026 का 4 अक्टूबर 2026 को जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया। इस दौरान खेलों की मशाल और ध्वज 2030 एशियाई खेलों के मेजबान कतर को सौंपे गए। समापन समारोह में निशानेबाजी में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने वाली नीरू ढांडा ने ध्वजवाहक के रूप में भारतीय दल का नेतृत्‍व किया। भारत इन खेलों में 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य सहित 85 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।
Explanation: The Asian Games 2026, which began on 19 September 2026, officially concluded on 4 October 2026 in Nagoya, Japan. During the closing ceremony, the Games' torch and flag were handed over to Qatar, the host of the 2030 Asian Games. Neeru Dhanda, who won two gold medals and one silver medal in shooting, led the Indian contingent as flag-bearer at the closing ceremony. India finished fourth in the medal tally, winning 85 medals including 21 gold, 27 silver and 37 bronze.
Q.67 एशिया खेल 2026 में भारत पदक तालिका में किस स्थान पर रहा?
What position did India secure in the medal tally at the Asian Games 2026?
(A)
तीसरे Third
(B)
चौथे Fourth ✔ [सही उत्तर]
(C)
पांचवें Fifth
(D)
छठे Sixth
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: भारत इन खेलों में 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य सहित 85 पदक जीतकर पदक तालिका में चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के बाद चौथे स्थान पर रहा।
Explanation: India finished fourth in the medal tally at these Games, after China, Japan and South Korea, winning 85 medals including 21 gold, 27 silver and 37 bronze.
Q.68 एशिया खेल 2026 में पदक तालिका में शीर्ष पर कौन सा देश रहा?
Which country topped the medal tally at the Asian Games 2026?
(A)
चीन China ✔ [सही उत्तर]
(B)
जापान Japan
(C)
दक्षिण कोरिया South Korea
(D)
भारत India
✔ सही विकल्प (Correct Option): (A)
व्याख्या: चीन 161 गोल्ड, 89 सिल्वर और 83 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 341 पदक जीतकर पदक तालिका में सबसे ऊपर रहा। उसके बाद जापान 83 गोल्ड, 95 सिल्वर और 91 ब्रॉन्ज सहित कुल 269 पदक के साथ दूसरे स्थान पर तथा दक्षिण कोरिया 39 गोल्ड, 43 सिल्वर और 68 ब्रॉन्ज सहित कुल 150 पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
Explanation: China topped the medal tally with a total of 341 medals, including 161 gold, 89 silver and 83 bronze. Japan was second with a total of 269 medals, including 83 gold, 95 silver and 91 bronze, and South Korea was third with a total of 150 medals, including 39 gold, 43 silver and 68 bronze.
Q.69 विश्व शिक्षक दिवस 2026 का वैश्विक समारोह कहां आयोजित किया गया?
Where was the global celebration of World Teachers' Day 2026 held?
(A)
लन्दन में In London
(B)
पेरिस में In Paris ✔ [सही उत्तर]
(C)
जेनेवा में In Geneva
(D)
न्यूयार्क में In New York
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: 5 अक्टूबर 2026 को विश्व शिक्षक दिवस 2026 का मुख्य वैश्विक समारोह पेरिस, फ्रांस में यूनेस्को मुख्यालय में यूनेस्को (UNESCO), अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO), यूनिसेफ (UNICEF) और एजुकेशन इंटरनेशनल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन यूनेस्को के महानिदेशक खालिद अल-एनानी ने किया। इस कार्यक्रम के दौरान नौवें 'यूनेस्को-हमदान पुरस्कार' का वितरण भी किया गया।
Explanation: On 5 October 2026, the main global celebration of World Teachers' Day 2026 was jointly organised by UNESCO, the International Labour Organization (ILO), UNICEF and Education International at the UNESCO headquarters in Paris, France. It was inaugurated by UNESCO Director-General Khaled El-Enany. The ninth ‘UNESCO-Hamdan Prize’ was also awarded during the event.
Q.70 4 अक्टूबर 2026 को सिंगेथम श्रीनिवास राव का निधन हो गया। वे थे-
Singeetam Srinivasa Rao passed away on 4 October 2026. He was a –
(A)
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री Former Chief Minister of Tamil Nadu
(B)
कन्नड़ अभिनेता Kannada actor
(C)
तेलगु फिल्म निदेशक Telugu film director ✔ [सही उत्तर]
(D)
शिक्षाविद Educationist
✔ सही विकल्प (Correct Option): (C)
व्याख्या: 4 अक्टूबर 2026 को तेलगु फिल्म डायरेक्टर सिंगेथम श्रीनिवास राव का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। डायरेक्टर एल.वी. प्रसाद के असिस्टेंट के तौर पर फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाले राव ने 1972 में तेलुगु फिल्म नीति निज्याति से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। इनकी सबसे चर्चित फिल्मों में ‘पुष्पका विमानेन’ शामिल है, जो बिना संवाद वाली ब्लैक कॉमेडी थी और कमल हसन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। राव ने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में काम किया और अलग-अलग शैली की फिल्मों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई।
Explanation: On 4 October 2026, Telugu film director Singeetam Srinivasa Rao passed away at the age of 94. Rao, who began his film career as an assistant to director L.V. Prasad, made his directorial debut in 1972 with the Telugu film ‘Neethi Nijayithi’. Among his most acclaimed films is ‘Pushpaka Vimanam’, a dialogue-free black comedy in which Kamal Haasan played the lead role. Rao worked in Telugu, Tamil, Kannada and Hindi, and made his own mark through films of different genres.
Q.71 7-9 जनवरी 2027 तक 19वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन कहां आयोजित होगा?
Where will the 19th Pravasi Bharatiya Divas Convention be held from 7 to 9 January 2027?
(A)
नई दिल्ली में In New Delhi
(B)
कोलकाता में In Kolkata ✔ [सही उत्तर]
(C)
चेन्नई में In Chennai
(D)
गांधीनगर में In Gandhinagar
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: 7 से 9 जनवरी 2027 तक 19वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन का आयोजन विदेश मंत्रालय और पश्चिम बंगाल सरकार के साथ मिलकर करेंगे। इस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जबकि समापन सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान करेंगी।
Explanation: The 19th Pravasi Bharatiya Divas Convention will be held from 7 to 9 January 2027 in Kolkata, West Bengal. The convention will be organised by the Ministry of External Affairs together with the Government of West Bengal. The convention will be inaugurated by Prime Minister Narendra Modi, while President Droupadi Murmu will present the Pravasi Bharatiya Samman Awards at the closing session.
Q.72 अक्टूबर, 2026 में भारत AI सैटेलाइट लॉन्च करने वाला-
In October 2026, India became the ______ country to launch an AI satellite.
(A)
पहला देश बना। First
(B)
दूसरा देश बना। Second
(C)
तीसरा देश बना। Third
(D)
चौथा देश बना। Fourth ✔ [सही उत्तर]
✔ सही विकल्प (Correct Option): (D)
व्याख्या: अक्टूबर, 2026 में भारत ने अपना पहला AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) सैटेलाइट 'MOI-1A' अंतरिक्ष में लॉन्च कर दिया है। यह सैटेलाइट हैदराबाद की स्पेस-टेक स्टार्टअप 'टेक मी टू स्पेस' (TakeMe2Space) द्वारा विकसित किया गया है। इसे SpaceX के 'ट्रांसपोर्टर-18' मिशन के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया है। अमेरिका, यूरोपीय संघ और चीन के बाद अंतरिक्ष में ऐसी AI ऑर्बिटल कंप्यूटिंग क्षमता हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है। यह भारत का पहला ऑर्बिटल कंप्यूटिंग सैटेलाइट है। यह अंतरिक्ष में ही तस्वीरों और डेटा का विश्लेषण कर सकता है, जिससे हर बार कच्चा (Raw) डेटा पृथ्वी पर भेजने की जरूरत नहीं पड़ती और समय व लागत की बचत होगी। इसका उपयोग सीमा की निगरानी, आपदा प्रबंधन, कृषि, खनन और भूमि सर्वेक्षण जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा।
Explanation: In October 2026, India launched its first AI (artificial intelligence) satellite, ‘MOI-1A’, into space. The satellite has been developed by Hyderabad-based space-tech startup TakeMe2Space. It was sent into space through SpaceX's ‘Transporter-18’ mission. After the United States, the European Union and China, India has become the world's fourth country to achieve such AI orbital computing capability in space. It is India's first orbital computing satellite. It can analyse images and data in space itself, so raw data need not be sent to Earth every time, saving time and cost. It will be used in areas such as border surveillance, disaster management, agriculture, mining and land surveying.
Q.73 अक्टूबर, 2026 में हरिवंश ने किस देश में आयोजित 153वीं अंतर–संसदीय संघ सभा में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया?
In which country's 153rd Inter-Parliamentary Union Assembly did Harivansh lead the Indian parliamentary delegation in October 2026?
(A)
दक्षिण अफ्रीका South Africa
(B)
नामीबिया Namibia
(C)
तंजानिया Tanzania ✔ [सही उत्तर]
(D)
मिस्र Egypt
✔ सही विकल्प (Correct Option): (C)
व्याख्या: 5 से 9 अक्टूबर 2026 तक अरुशा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया में आयोजित 153वीं अंतर-संसदीय संघ सभा में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने किया। इस सभा की थीम “समावेशिता, विश्वास और सभी के लिए अवसरों के माध्यम से सुशासन को बढ़ाना और समुदायों को सशक्त बनाना” (Enhancing Good Governance and Empowering Communities through Inclusivity, Trust and Opportunities for All) है।
Explanation: Rajya Sabha Deputy Chairman Harivansh led the Indian parliamentary delegation at the 153rd Inter-Parliamentary Union Assembly held in Arusha, United Republic of Tanzania, from 5 to 9 October 2026. The theme of the Assembly is “Enhancing Good Governance and Empowering Communities through Inclusivity, Trust and Opportunities for All”.
Q.74 1 अक्टूबर 2026 को अनूप बागची किस बैंक के नए MD और CEO बने?
Anup Bagchi became the new MD and CEO of which bank on 1 October 2026?
(A)
ICICI बैंक ICICI Bank
(B)
HDFC बैंक HDFC Bank ✔ [सही उत्तर]
(C)
SBI SBI
(D)
PNB PNB
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: 1 अक्टूबर 2026 को अनूप बागची HDFC बैंक के नए MD और CEO बनें। वे 27 अक्टूबर 2026 से शशिधर जगदीशन, जिनका कार्यकाल 26 अक्टूबर को पूरा हो रहा है; की जगह लेंगे। उनका कार्यकाल 3 वर्ष का होगा। अनूप बागची का बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है। वे ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO रह चुके हैं।
Explanation: On 1 October 2026, Anup Bagchi became the new MD and CEO of HDFC Bank. He will replace Sashidhar Jagdishan, whose term ends on 26 October, with effect from 27 October 2026. His term will be of 3 years. Anup Bagchi has more than 30 years of experience in the banking and financial sector. He has previously been the MD and CEO of ICICI Prudential Life Insurance.
Q.75 1 अक्टूबर 2026 को फोर्ब्स 2026 की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में शीर्ष पर कौन हैं?
Who tops the Forbes 2026 list of India's 100 richest people released on 1 October 2026?
(A)
मुकेश अम्बानी Mukesh Ambani
(B)
गौतम अडाणी Gautam Adani ✔ [सही उत्तर]
(C)
बाबा रामदेव Baba Ramdev
(D)
अलख पांडे Alakh Pandey
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: 1 अक्टूबर 2026 को जारी फोर्ब्स की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में गौतम अडानी और उनका परिवार 112.7 अरब डॉलर या करीब 10.85 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ शीर्ष पर पहुँच गया है। 86.3 अरब डॉलर या करीब 8.30 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर, 39.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सावित्री जिंदल तीसरे स्थान पर तथा 34.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लक्ष्मी मित्तल चौथे स्थान पर हैं।
Explanation: In Forbes' list of India's 100 richest people released on 1 October 2026, Gautam Adani and family have reached the top with a net worth of $112.7 billion, or about ₹10.85 lakh crore. Mukesh Ambani is second with a net worth of $86.3 billion, or about ₹8.30 lakh crore, Savitri Jindal is third with $39.8 billion, and Lakshmi Mittal is fourth with $34.7 billion.
Q.76 अक्टूबर, 2026 में किस पोर्ट अथॉरिटी ने अपने जवाहर द्वीप मरीन ऑयल टर्मिनल को प्लास्टिक-मुक्त घोषित किया है?
Which port authority declared its Jawahar Dweep Marine Oil Terminal plastic-free in October 2026?
(A)
कांडला Kandla
(B)
मुंबई Mumbai ✔ [सही उत्तर]
(C)
कोच्चि Kochi
(D)
विशाखापत्तनम Visakhapatnam
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: 2 अक्टूबर, 2026 को मुंबई पोर्ट अथॉरिटी ने अपने जवाहर द्वीप मरीन ऑयल टर्मिनल को प्लास्टिक-मुक्त घोषित किया है। इस प्रकार यह देश का पहला ऐसा तेल टर्मिनल बन गया है, जहां सिंगल-यूज प्लास्टिक का पूरी तरह उन्मूलन किया गया है। यह बंदरगाह के अधिक टिकाऊ कामकाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जवाहर द्वीप, जिसे बटर आइलैंड भी कहा जाता है, मुंबई तट से लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित एक ऑफशोर सुविधा है, जहां पांच जेटी हैं और इसका उपयोग कच्चे तेल तथा पेट्रोलियम उत्पादों के संचालन के लिए किया जाता है।
Explanation: On 2 October 2026, the Mumbai Port Authority declared its Jawahar Dweep Marine Oil Terminal plastic-free. It has thus become the country's first oil terminal where single-use plastic has been completely eliminated. This is an important step towards more sustainable operations of the port. Jawahar Dweep, also known as Butcher Island, is an offshore facility about four kilometres from the Mumbai coast, with five jetties, and is used for handling crude oil and petroleum products.
Q.77 हाल ही में फ्रेयर एनर्जी ने किस भारतीय क्रिकेटर को अपना पहला ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है?
Which Indian cricketer has Freyr Energy recently appointed as its first brand ambassador?
(A)
विराट कोहली Virat Kohli
(B)
रोहित शर्मा Rohit Sharma ✔ [सही उत्तर]
(C)
वैभव सूर्यवंशी Vaibhav Suryavanshi
(D)
सूर्य कुमार यादव Suryakumar Yadav
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: फ्रेयर एनर्जी ने हाल ही में भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को अपना पहला ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है।
Explanation: Freyr Energy has recently appointed Indian cricketer Rohit Sharma as its first brand ambassador.
Q.78 28 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2026 तक आसियान-भारत समुद्री अभ्यास-2026 कहां आयोजित किया गया?
Where was the ASEAN-India Maritime Exercise-2026 held from 28 September to 2 October 2026?
(A)
वियतनाम में In Vietnam
(B)
फिलीपिंस में In the Philippines ✔ [सही उत्तर]
(C)
मलेशिया में In Malaysia
(D)
इंडोनेशिया में In Indonesia
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: 28 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक आसियान-भारत समुद्री अभ्यास-2026 (AIME-2026) का आयोजन फिलीपींस के सुबिक बे (ज़ाम्बालेस तट के पास) में किया गया। भारतीय नौसेना और फिलीपींस नौसेना द्वारा सह-आयोजित इस अभ्यास के दूसरे संस्करण का विषय (Theme) "विश्वास में अटूट, समुद्र में एकजुट" ("Anchored in Trust, United at Sea") था। इसमें भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सह्याद्रि और आईएनएस कुलिश ने भाग लिया।
Explanation: The ASEAN-India Maritime Exercise-2026 (AIME-2026) was held from 28 September to 2 October 2026 at Subic Bay in the Philippines (near the Zambales coast). The theme of the second edition of this exercise, co-hosted by the Indian Navy and the Philippine Navy, was “Anchored in Trust, United at Sea”. Indian Navy ships INS Sahyadri and INS Kulish took part in it.
Q.79 हाल ही में किन भारतीय नौसैनिक जहाजों ने आसियान-भारत समुद्री अभ्यास-2026 में अपनी भागीदारी पूरी कर ली है?
Which Indian naval ships have recently completed their participation in the ASEAN-India Maritime Exercise-2026?
(A)
INS सह्याद्रि और INS कुलिश INS Sahyadri and INS Kulish ✔ [सही उत्तर]
(B)
INS शेखावत और INS विराट INS Shekhawat and INS Viraat
(C)
INS सुमित्रा और INS मेधा INS Sumitra and INS Medha
(D)
INS निलगिरी और INS अरिहंत INS Nilgiri and INS Arihant
✔ सही विकल्प (Correct Option): (A)
व्याख्या: भारतीय नौसेना के जहाज INS सह्याद्रि और INS कुलिश ने फिलीपींस के सुबिक बे में आयोजित आसियान-भारत समुद्री अभ्यास-2026 (AIME-2026) में अपनी भागीदारी पूरी कर ली है।
Explanation: Indian Navy ships INS Sahyadri and INS Kulish have completed their participation in the ASEAN-India Maritime Exercise-2026 (AIME-2026), held at Subic Bay in the Philippines.
Q.80 2026 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार किस वैज्ञानिक को प्रदान किया गया?
Which scientist was awarded the 2026 Nobel Prize in Physics?
(A)
कार्ल डीसेरोथ को Karl Deisseroth
(B)
पीटर हेगेमैन को Peter Hegemann
(C)
जॉर्ज नागेल को Georg Nagel
(D)
फ्रांसिस हैलजेन को Francis Halzen ✔ [सही उत्तर]
✔ सही विकल्प (Correct Option): (D)
व्याख्या: बेल्जियम में जन्मे वैज्ञानिक 82 वर्षीय फ्रांसिस हाल्जेन को आइसक्यूब न्यूट्रिनो वेधशाला में योगदान और खगोलीय स्रोतों से आने वाले उच्च ऊर्जा वाले न्यूट्रिनो की खोज के लिएभौतिकी का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। फ्रांसिस हाल्जेन ने अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की एक टीम का नेतृत्व किया, जिसने दक्षिणी ध्रुव पर आइसक्यूब नामक न्यूट्रिनो डिटेक्टर विकसित किया, जिससे ब्रह्मांड के अध्ययन में सहायता मिलेगी। इस पुरस्कार के अंतर्गत 1.20 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (करीब $12 लाख) की राशि दी जाती है।
Explanation: The 2026 Nobel Prize in Physics has been announced for Belgian-born 82-year-old scientist Francis Halzen for his contribution to the IceCube Neutrino Observatory and the discovery of high-energy neutrinos coming from astronomical sources. Francis Halzen led an international team of scientists that developed the neutrino detector called IceCube at the South Pole, which will aid the study of the universe. The prize carries an amount of 12 million Swedish kronor (about $1.2 million).
Q.81 2026 का नोबेल चिकित्सा पुरस्कार किस वैज्ञानिक को प्रदान किया गया?
Which scientist was awarded the 2026 Nobel Prize in Medicine?
(A)
कार्ल डीसेरोथ को Karl Deisseroth
(B)
पीटर हेगेमैन को Peter Hegemann
(C)
जॉर्ज नागेल को Georg Nagel
(D)
उपरोक्त सभी को All of the above ✔ [सही उत्तर]
✔ सही विकल्प (Correct Option): (D)
व्याख्या: 2026 का शरीर क्रिया विज्ञान या चिकित्सा के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार कार्ल डीसेरोथ, पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल को संयुक्त रूप से देने की घोषणा की गई है। इन तीनों वैज्ञानिकों को “प्रकाश-सक्रिय आयन चैनल और ऑप्टोजेनेटिक्स से संबंधित खोजों” के लिए यह सम्मान दिया गया है। पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल ने चैनलरोडोप्सिन नामक एक विशेष प्रोटीन की खोज की। इस प्रोटीन को किसी भी कोशिका में डालने पर वह कोशिका प्रकाश के प्रति संवेदनशील हो जाती है। कार्ल डीसेरोथ ने चूहों की तंत्रिका कोशिकाओं में चैनलरोडोप्सिन का जीन पहुंचाया। नीली रोशनी डालकर उन्होंने इन तंत्रिका कोशिकाओं में तंत्रिका संकेत उत्पन्न करने में सफलता हासिल की। कार्ल डाइसेरोथ अमरीका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में बायोइंजीनियरिंग, मनोचिकित्सा और व्यवहार विज्ञान के प्रोफेसर हैं। पीटर हेगेमन जर्मनी के बायोफिजिसिस्ट और जॉर्ज नागेल न्यूरोसाइंटिस्ट हैं।
Explanation: The 2026 Nobel Prize in Physiology or Medicine has been announced jointly for Karl Deisseroth, Peter Hegemann and Georg Nagel. The three scientists have been honoured for “discoveries related to light-activated ion channels and optogenetics”. Peter Hegemann and Georg Nagel discovered a special protein called channelrhodopsin. When this protein is introduced into any cell, the cell becomes sensitive to light. Karl Deisseroth delivered the channelrhodopsin gene into the nerve cells of mice. By shining blue light, he succeeded in generating nerve signals in these nerve cells. Karl Deisseroth is a Professor of Bioengineering, Psychiatry and Behavioral Sciences at Stanford University in the USA. Peter Hegemann is a German biophysicist and Georg Nagel is a neuroscientist.
Q.82 9 से 20 नवम्बर 2026 तक 31वां संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP31) कहां आयोजित किया जायेगा?
Where will the 31st United Nations Climate Change Conference (COP31) be held from 9 to 20 November 2026?
(A)
फ़्रांस के पेरिस में Paris, France
(B)
ब्रिटेन के लन्दन में London, UK
(C)
ऑस्ट्रिया के वियना में Vienna, Austria
(D)
तुर्किये के अंताल्या में Antalya, Türkiye ✔ [सही उत्तर]
✔ सही विकल्प (Correct Option): (D)
व्याख्या: 6 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ऑस्ट्रेलिया और फिजी की सह-मेजबानी में होने वाली प्री-COP बैठक में हिस्सा लेने के लिए फिजी के नाडी पहुंचे। यह बैठक अगले महीने तुर्की में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन रूपरेखा सम्मेलन (UNFCCC) के COP31 से पहले आयोजित की जा रही है। भूपेंद्र यादव ने पिछले महीने नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के जलवायु परिवर्तन एवं ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन से मुलाकात कर फिजी में होने वाली प्री-COP बैठक और तुर्की में होने वाले COP31 की प्रमुख प्राथमिकताओं पर चर्चा की थी। उल्लेखनीय है कि क्रिस बोवेन UNFCCC के तहत COP31 वार्ताओं के अध्यक्ष की भूमिका भी निभा रहे हैं।
Explanation: On 6 October 2026, Union Environment Minister Bhupender Yadav reached Nadi in Fiji to take part in the pre-COP meeting co-hosted by Australia and Fiji. This meeting is being held ahead of COP31 of the United Nations Framework Convention on Climate Change (UNFCCC), to be held next month in Türkiye. Bhupender Yadav had met Australia's Minister for Climate Change and Energy Chris Bowen in New Delhi last month and discussed the key priorities of the pre-COP meeting in Fiji and of COP31 in Türkiye. Notably, Chris Bowen is also serving as the President of the COP31 negotiations under the UNFCCC.
Q.83 हाल ही में रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में कितने रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने?
How many runs in ODI cricket did Rohit Sharma recently complete to become the third Indian batter to do so?
(A)
10,000 10,000
(B)
11,000 11,000
(C)
12,000 12,000 ✔ [सही उत्तर]
(D)
15,000 15,000
✔ सही विकल्प (Correct Option): (C)
व्याख्या: रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट (ODI) में 12,000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय और कुल सातवें बल्लेबाज बने। उन्होंने यह मुकाम अपनी 282वीं पारी में हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ वह सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के साथ 12,000 ODI रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के विशेष क्लब में शामिल हो गए।
Explanation: Rohit Sharma became the third Indian and overall seventh batter to complete 12,000 runs in One Day International (ODI) cricket. He achieved this milestone in his 282nd innings. With this achievement, he joined the exclusive club of Indian batters with 12,000 ODI runs, alongside Sachin Tendulkar and Virat Kohli.
Q.84 6 अक्टूबर 2026 को किस भारतीय महिला क्रिकेटर ने क्रिकेट के सभी प्रारूप में कप्तानी से इस्तीफा देने की घोषणा की?
Which Indian women's cricketer announced her resignation from captaincy in all formats of cricket on 6 October 2026?
(A)
मिताली राज Mithali Raj
(B)
स्मृति मंधाना Smriti Mandhana
(C)
हरमनप्रीत कौर Harmanpreet Kaur ✔ [सही उत्तर]
(D)
शेफाली वर्मा Shafali Verma
✔ सही विकल्प (Correct Option): (C)
व्याख्या: भारत की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फ़ॉर्मेट में कप्तानी छोड़ दी है। 37 साल की हरमनप्रीत ने गुवाहाटी में BCCI की समीक्षा बैठक के बाद यह फ़ैसला सुनाया। उन्होंने कप्तान के रूप में 5 टेस्ट, 51 वनडे और 155 T-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में टीम का नेतृत्व किया। हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने 2025 वनडे विश्व कप के पहली बार जीता। हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने 2012, 2016, 2022 और 2026 में चार बार एशिया कप का खिताब जीता। वे आगे भी सभी फ़ॉर्मेट में एक खिलाड़ी के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व करती रहेंगी।
Explanation: Harmanpreet Kaur, captain of India's women's cricket team, has given up captaincy in all three formats. The 37-year-old Harmanpreet announced the decision after the BCCI's review meeting in Guwahati. As captain, she led the team in 5 Tests, 51 ODIs and 155 T20 internationals. Under Harmanpreet's captaincy, the Indian women's team won the 2025 ODI World Cup for the first time. Under Harmanpreet's captaincy, the Indian women's team won the Asia Cup title four times, in 2012, 2016, 2022 and 2026. She will continue to represent India in all formats as a player.
Q.85 किस राज्य ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत का पहला समर्पित MICE पर्यटन प्रोत्साहन पोर्टल लॉन्च किया है?
Which state has launched India's first dedicated MICE tourism promotion portal to promote tourism?
(A)
ओडिशा Odisha ✔ [सही उत्तर]
(B)
आन्ध्र प्रदेश Andhra Pradesh
(C)
तमिलनाडु Tamil Nadu
(D)
केरल Kerala
✔ सही विकल्प (Correct Option): (A)
व्याख्या: ओडिशा के उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री प्रवती परिडा ने ओडिशा ट्रैवल बाजार 2026 के दौरान भारत का पहला समर्पित MICE प्रोत्साहन पोर्टल लॉन्च किया है। MICE का तात्पर्य Meetings, Incentives, Conferences and Exhibitions (मीटिंग्स, इंसेंटिव्स, कॉन्फ्रेंस और एग्जिबिशन्स) है और यह बिजनेस टूरिज्म की एक मान्यता प्राप्त शाखा है। ओडिशा पर्यटन (संशोधन) नीति, 2026 के तहत शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य भुवनेश्वर-कटक-पुरी-पारादीप क्षेत्र को एक प्रमुख बिजनेस और MICE पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है।
Explanation: Odisha's Deputy Chief Minister and Tourism Minister Pravati Parida launched India's first dedicated MICE promotion portal during Odisha Travel Bazaar 2026. MICE stands for Meetings, Incentives, Conferences and Exhibitions, and it is a recognised branch of business tourism. Launched under the Odisha Tourism (Amendment) Policy, 2026, this initiative aims to develop the Bhubaneswar-Cuttack-Puri-Paradip region as a major business and MICE tourism hub.
Q.86 अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day of Older Persons observed?
(A)
1 अक्टूबर को On 1 October ✔ [सही उत्तर]
(B)
5 अक्टूबर को On 5 October
(C)
10 अक्टूबर को On 10 October
(D)
12 अक्टूबर को On 12 October
✔ सही विकल्प (Correct Option): (A)
व्याख्या: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, 2026 का थीम था- “बुढ़ापा जीवन का अवसान नहीं, बल्कि अनुभवों का शिखर है।”
Explanation: The theme of the International Day of Older Persons, 2026 was – “Old age is not the end of life, but the peak of experience.”
Q.87 राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Dolphin Day observed?
(A)
5 अक्टूबर को On 5 October ✔ [सही उत्तर]
(B)
10 अक्टूबर को On 10 October
(C)
15 अक्टूबर को On 15 October
(D)
20 अक्टूबर को On 20 October
✔ सही विकल्प (Correct Option): (A)
व्याख्या: भारत में राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस प्रत्येक वर्ष 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य गंगा नदी डॉल्फिन सहित डॉल्फिनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
Explanation: National Dolphin Day is observed in India every year on 5 October. Its aim is to raise awareness about the conservation of dolphins, including the Ganges River dolphin.
Q.88 विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Cerebral Palsy Day observed?
(A)
2 अक्टूबर को On 2 October
(B)
4 अक्टूबर को On 4 October
(C)
6 अक्टूबर को On 6 October ✔ [सही उत्तर]
(D)
8 अक्टूबर को On 8 October
✔ सही विकल्प (Correct Option): (C)
व्याख्या: विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस 2026 (6 अक्टूबर) का थीम "अद्वितीय और एकजुट" (Unique and United) है और इसका आधिकारिक हैशटैग #UniqueANDUnited है।
Explanation: The theme of World Cerebral Palsy Day 2026 (6 October) is “Unique and United”, and its official hashtag is #UniqueANDUnited.
Q.89 विश्व कपास दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Cotton Day observed?
(A)
1 अक्टूबर को On 1 October
(B)
3 अक्टूबर को On 3 October
(C)
5 अक्टूबर को On 5 October
(D)
7 अक्टूबर को On 7 October ✔ [सही उत्तर]
✔ सही विकल्प (Correct Option): (D)
व्याख्या: विश्व कपास दिवस, 2026 की थीम है- “कपास के अच्छे उपयोग: व्यापार, परिवर्तन और साझेदारी के माध्यम से समृद्धि का निर्माण” (Cotton for Good: Building Prosperity Through Trade, Transformation and Partnership)।
Explanation: The theme of World Cotton Day, 2026 is “Cotton for Good: Building Prosperity Through Trade, Transformation and Partnership”.
Q.90 विश्व शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Teachers' Day observed?
(A)
1 अक्टूबर को On 1 October
(B)
3 अक्टूबर को On 3 October
(C)
4 अक्टूबर को On 4 October
(D)
5 अक्टूबर को On 5 October ✔ [सही उत्तर]
✔ सही विकल्प (Correct Option): (D)
व्याख्या: दुनिया भर में हर वर्ष 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। विश्व शिक्षक दिवस 2026 की थीम- “शिक्षकों के साथ खड़े होना: पेशे की सुरक्षा, इसकी स्थिति को आगे बढ़ाने और हमारे भविष्य को आकार देने के 60 वर्ष” (Standing with teachers: 60 years of protecting the profession, advancing its status and shaping our futures) है।
Explanation: World Teachers' Day is observed around the world every year on 5 October. The theme of World Teachers' Day 2026 is “Standing with teachers: 60 years of protecting the profession, advancing its status and shaping our futures”.
Q.91 विश्व संयम दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Temperance Day observed?
(A)
1 अक्टूबर को On 1 October
(B)
3 अक्टूबर को On 3 October ✔ [सही उत्तर]
(C)
5 अक्टूबर को On 5 October
(D)
7 अक्टूबर को On 7 October
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: हर वर्ष 3 अक्टूबर को विश्व संयम दिवस (World Temperance Day) मनाया जाता है। यह दिवस मुख्य रूप से संयम की साधना और आत्मनियंत्रण से स्वस्थ समाज का निर्माण पर केंद्रित रहता है।
Explanation: World Temperance Day is observed every year on 3 October. This day mainly focuses on building a healthy society through the practice of temperance and self-control.
Q.92 विश्व पशु संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Animal Welfare Day observed?
(A)
2 अक्टूबर को On 2 October
(B)
4 अक्टूबर को On 4 October ✔ [सही उत्तर]
(C)
5 अक्टूबर को On 5 October
(D)
7 अक्टूबर को On 7 October
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: विश्व पशु संरक्षण दिवस, 2026 का थीम है- "दुनिया को उनकी नज़रों से देखें" (See the World Through Their Eyes) है।
Explanation: The theme of World Animal Welfare Day, 2026 is “See the World Through Their Eyes”.
Q.93 राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह 2026 कब मनाया गया?
When was National Wildlife Week 2026 observed?
(A)
1 से 7 अक्टूबर 2026 तक 1 to 7 October 2026
(B)
2 से 8 अक्टूबर 2026 तक 2 to 8 October 2026 ✔ [सही उत्तर]
(C)
3 से 9 अक्टूबर 2026 तक 3 to 9 October 2026
(D)
4 से 10 अक्टूबर 2026 तक 4 to 10 October 2026
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: 2 से 8 अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह 2026 मनाया गया। इस वर्ष की थीम “आवासों को जोड़ना, वन्यजीवों का समृद्ध होना” (Connecting Habitats, Thriving Wildlife) है।
Explanation: National Wildlife Week 2026 was observed from 2 to 8 October 2026. This year's theme is “Connecting Habitats, Thriving Wildlife”.
Q.94 विश्व आवास दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Habitat Day observed?
(A)
अक्टूबर के पहले सोमवार को On the first Monday of October ✔ [सही उत्तर]
(B)
अक्टूबर के पहले मंगलवार को On the first Tuesday of October
(C)
अक्टूबर के पहले बुधवार को On the first Wednesday of October
(D)
अक्टूबर के पहले गुरुवार को On the first Thursday of October
✔ सही विकल्प (Correct Option): (A)
व्याख्या: विश्व आवास दिवस हर वर्ष अक्टूबर के पहले सोमवार को मनाया जाता है। वर्ष 2026 में यह 5 अक्टूबर को मनाया गया है। विश्व आवास दिवस, 2026 का थीम ‘सभी के लिए पर्याप्त आवास’ (Adequate Housing for All) है।
Explanation: World Habitat Day is observed every year on the first Monday of October. In 2026, it was observed on 5 October. The theme of World Habitat Day, 2026 is “Adequate Housing for All”.
Q.95 1 अक्टूबर 2026 को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के कितने वर्ष पूरे हुए?
How many years did the Union Public Service Commission (UPSC) complete on 1 October 2026?
(A)
70 वर्ष 70 years
(B)
80 वर्ष 80 years
(C)
90 वर्ष 90 years
(D)
100 वर्ष 100 years ✔ [सही उत्तर]
✔ सही विकल्प (Correct Option): (D)
व्याख्या: 1 अक्टूबर 2026 को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के 100 वर्ष पूरे हुए। संघ लोक सेवा आयोग की शुरुआत 1 अक्टूबर 1926 को एक सलाहकारी संस्था के रूप में हुई थी। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार अधिनियम, 1919 में लोक सेवा आयोग के गठन का प्रावधान किया गया। 1922 में पहली बार ICS परीक्षा भारत में इलाहाबाद में आयोजित की गई। 1924 में ली आयोग ने वैधानिक लोक सेवा आयोग की तत्काल स्थापना की सिफारिश की, जिसके बाद 1926 में लोक सेवा आयोग की स्थापना हुई और सर रॉस बार्कर इसके पहले अध्यक्ष बने। इस आयोग का कार्यालय दिल्ली के मेटकाफ हाउस में था। 22 अगस्त 1949 को डॉ. आंबेडकर ने संविधान सभा में संघ और राज्य लोक सेवा आयोगों से जुड़े प्रावधान पेश किए, जिन्हें संविधान के भाग XIV में अनुच्छेद 315 से 323 के रूप में शामिल किया गया। UPSC द्वारा संविधान के अनुच्छेद 320 के तहत संघ की सेवाओं में नियुक्ति के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाती है।
Explanation: On 1 October 2026, the Union Public Service Commission (UPSC) completed 100 years. The Union Public Service Commission began on 1 October 1926 as an advisory body. Notably, the Government of India Act, 1919 made provision for the formation of a Public Service Commission. In 1922, the ICS examination was held in India for the first time, at Allahabad. In 1924, the Lee Commission recommended the immediate establishment of a statutory Public Service Commission, following which the Public Service Commission was established in 1926 and Sir Ross Barker became its first Chairman. The Commission's office was at Metcalfe House in Delhi. On 22 August 1949, Dr. Ambedkar introduced in the Constituent Assembly the provisions relating to the Union and State Public Service Commissions, which were included in Part XIV of the Constitution as Articles 315 to 323. The UPSC conducts examinations for appointments to the services of the Union under Article 320 of the Constitution.
Q.96 सितम्बर, 2026 में वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (WCOG 2026) कहां आयोजित किया गया?
Where was the World Congress of Gastroenterology (WCOG 2026) held in September 2026?
(A)
लन्दन में In London
(B)
पेरिस में In Paris
(C)
टोक्यो में In Tokyo
(D)
नई दिल्ली में In New Delhi ✔ [सही उत्तर]
✔ सही विकल्प (Correct Option): (D)
व्याख्या: 30 सितंबर से 3 अक्टूबर, 2026 तक वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (WCOG 2026) का आयोजन नई दिल्ली, भारत के यशोभूमि में किया गया। भारत ने पहली बार इस विश्व कांग्रेस की मेजबानी की है। इस वर्ष इस कांग्रेस का विषय "ट्रांसफॉर्मिंग गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल हेल्थ, प्रिजर्विंग नेचर" (जठरांत्र स्वास्थ्य में बदलाव, प्रकृति का संरक्षण) था। इस चार दिवसीय सम्मेलन में 61 देशों के 3,000 से अधिक चिकित्सक, वैज्ञानिक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल हुए।
Explanation: The World Congress of Gastroenterology (WCOG 2026) was held from 30 September to 3 October 2026 at Yashobhoomi in New Delhi, India. India hosted this World Congress for the first time. The theme of this year's Congress was “Transforming Gastrointestinal Health, Preserving Nature”. More than 3,000 doctors, scientists and health experts from 61 countries took part in this four-day conference.
Q.97 हाल ही में अमेरिकी दबाव के बाद कौन सा देश LOGINK वैश्विक विस्तार से पीछे हटा?
Which country has recently backed away from the global expansion of LOGINK after US pressure?
(A)
चीन China ✔ [सही उत्तर]
(B)
ईरान Iran
(C)
रूस Russia
(D)
उत्तर कोरिया North Korea
✔ सही विकल्प (Correct Option): (A)
व्याख्या: चार साल पूर्व अमेरिका ने चेतावनी दी थी कि चीन LOGINK नामक डिजिटल मंच के जरिए वैश्विक व्यापार पर मजबूत पकड़ बनाने की तैयारी कर रहा है। चीन समर्थित डिजिटल यह मंच बंदरगाहों, सीमा शुल्क अधिकारियों और परिवहन सेवाओं से माल ढुलाई से जुड़ा आंकड़ा जुटाकर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला की जानकारी एक जगह उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रहा था।
Explanation: Four years ago, the United States warned that China was preparing to gain a strong hold over global trade through a digital platform called LOGINK. This China-backed digital platform was working on a plan to provide global supply chain information in one place by collecting cargo-movement data from ports, customs authorities and transport services.
Q.98 अक्टूबर, 2026 में भारत-UAE संयुक्त सैन्य अभ्यास माउंटेन गार्डियन 2026 किस राज्य में आयोजित किया जा रहा है?
In which state is the India-UAE joint military exercise Mountain Guardian 2026 being held in October 2026?
(A)
अरुणाचल प्रदेश Arunachal Pradesh
(B)
सिक्किम Sikkim
(C)
हिमाचल प्रदेश Himachal Pradesh
(D)
उत्तराखंड Uttarakhand ✔ [सही उत्तर]
✔ सही विकल्प (Correct Option): (D)
व्याख्या: 5 से 18 अक्टूबर 2026 तक भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात का संयुक्त सैन्य अभ्यास माउंटेन गार्डियन 2026 उत्तराखंड के चौबटिया स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में चल रहा है। यह अभ्यास पहाड़ी इलाकों में युद्ध की स्थिति में आपसी समन्‍वय, समझ और बेहतर सहयोग बनाने के उद्देश्‍य से किया जा रहा है। इस अभ्यास में कुल 92 जवान (भारतीय सेना के 46 और संयुक्त अरब अमीरात की लैंड फोर्सेज के 46 सैनिक) हिस्सा ले रहे हैं। इनमें दोनों देशों की सेनाओं का बराबर प्रतिनिधित्व है।
Explanation: The India-UAE joint military exercise Mountain Guardian 2026 is under way from 5 to 18 October 2026 at the Foreign Training Node in Chaubatia, Uttarakhand. The exercise is being conducted with the aim of building mutual coordination, understanding and better cooperation in combat situations in mountainous terrain. A total of 92 personnel (46 from the Indian Army and 46 soldiers of the UAE Land Forces) are taking part in the exercise, with equal representation of the armies of both countries.
Q.99 भारत ने 19वें अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी ओलंपियाड 2026 में पदक तालिका में भारत किस स्थान पर रहा?
What position did India secure in the medal tally at the 19th International Olympiad on Astronomy and Astrophysics 2026?
(A)
दूसरे Second
(B)
तीसरे Third ✔ [सही उत्तर]
(C)
चौथे Fourth
(D)
पांचवें Fifth
✔ सही विकल्प (Correct Option): (B)
व्याख्या: भारत ने वियतनाम के हनोई में आयोजित 19वें अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान एवं खगोल भौतिकी ओलंपियाड, 2026 में चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। प्रांजल दीक्षित, सुमंत गुप्ता, अक्षत श्रीवास्तव और अर्णव सहरावत ने स्वर्ण पदक तथा हर्षिल अमित कुमार पटेल ने रजत पदक जीते। भारत ने मेजबान वियतनाम के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि ईरान और दक्षिण कोरिया पांच-पांच स्वर्ण पदक जीतकर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में 64 देशों के 307 छात्रों ने हिस्सा लिया।
Explanation: At the 19th International Olympiad on Astronomy and Astrophysics, 2026, held in Hanoi, Vietnam, India won four gold medals and one silver medal. Pranjal Dixit, Sumant Gupta, Akshat Srivastava and Arnav Sehrawat won the gold medals, and Harshil Amit Kumar Patel won the silver medal. India secured joint third place with host Vietnam, while Iran and South Korea were jointly at the top with five gold medals each. 307 students from 64 countries took part in the competition.
Q.100 6 अक्टूबर 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किस राज्य में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा 2000वें एयरो-इंजन की डिलीवरी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन किया?
In which state did Defence Minister Rajnath Singh inaugurate the event on 6 October 2026 marking the delivery of the 2000th aero-engine by Hindustan Aeronautics Limited (HAL)?
(A)
कर्नाटक Karnataka
(B)
गुजरात Gujarat
(C)
ओडिशा Odisha ✔ [सही उत्तर]
(D)
आन्ध्र प्रदेश Andhra Pradesh
✔ सही विकल्प (Correct Option): (C)
व्याख्या: 6 अक्टूबर 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ओडिशा में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के कोरापुट डिवीजन द्वारा 2000वें एयरो-इंजन की डिलीवरी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस आयोजन में 218 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित शक्ति इंजन की दूसरी उत्पादन लाइन की घोषणा भी की गयी।
Explanation: On 6 October 2026, Defence Minister Rajnath Singh inaugurated, in Odisha, the event marking the delivery of the 2000th aero-engine by the Koraput Division of Hindustan Aeronautics Limited (HAL). The second production line of the Shakti engine, set up with an investment of ₹218 crore, was also announced at the event.
Q.101 अजरबैजान ग्रैंड प्रिक्स, 2026 का खिताब किसने जीता?
Who won the Azerbaijan Grand Prix 2026 title?
(A)
जॉर्ज रसेल George Russell ✔ [सही उत्तर]
(B)
मैक्स वर्स्टापेन Max Verstappen
(C)
इसाक हाजर Isack Hadjar
(D)
इनमें से कोई नहीं None of these
✔ सही विकल्प (Correct Option): (A)
व्याख्या: वर्ष 2026 का अज़रबैजान ग्रैंड प्रिक्स का खिताब मर्सिडीज टीम के ब्रिटिश ड्राइवर जॉर्ज रसेल ने जीता है। रसेल ने मैक्स वर्स्टापेन को सिर्फ 0.196 सेकंड के अंतर से हराया। रेस में तीसरे स्थान पर रेड बुल के इसाक हाजर रहे।
Explanation: The 2026 Azerbaijan Grand Prix title was won by British Mercedes driver George Russell. Russell beat Max Verstappen by just 0.196 seconds. Red Bull's Isack Hadjar finished third in the race.
Q.102 हाल ही में बिना किसी अपवाद के बाल विवाह पर पूरी तरह से प्रतिबन्ध लगाने वाला अमेरिकी राज्य कौन बन गया है?
Which US state has recently become the one to completely ban child marriage without any exception?
(A)
कैलीफोर्निया California ✔ [सही उत्तर]
(B)
न्यूयार्क New York
(C)
वाशिंगटन Washington
(D)
टेक्सास Texas
✔ सही विकल्प (Correct Option): (A)
व्याख्या: हाल ही में अमेरिका का कैलिफोर्निया (California) राज्य बिना किसी अपवाद के बाल विवाह पर पूरी तरह से प्रतिबन्ध लगाने वाला देश का 18वाँ राज्य बन गया है। कैलिफोर्निया के गवर्नर द्वारा हस्ताक्षरित इस नए कानून के मुताबिक, राज्य में शादी करने के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तय कर दी गई है। यह कानून 1 जनवरी 2027 से लागू होगा। इस नए नियम के बाद अमेरिका के 18 राज्यों में बिना किसी अपवाद के बाल विवाह पर पूरी तरह रोक है, जबकि शेष 32 राज्यों में अभी भी कुछ विशेष परिस्थितियों (जैसे अदालत या माता-पिता की सहमति) में बाल विवाह की अनुमति है।
Explanation: The US state of California has recently become the country's 18th state to completely ban child marriage without any exception. According to the new law signed by California's Governor, the minimum age to marry in the state has been fixed at 18 years. The law will come into force from 1 January 2027. After this new rule, child marriage is completely banned without any exception in 18 US states, while the remaining 32 states still permit it in certain special circumstances (such as with court or parental consent).
Q.103 किस देश के एलेट्श ग्लेशियर में 2026 में अब तक की सबसे ज्यादा बर्फ पिघलने की घटना दर्ज की गयी?
In which country's Aletsch Glacier was the highest-ever ice melt recorded in 2026?
(A)
कनाडा Canada
(B)
डेनमार्क Denmark
(C)
स्वीडन Sweden
(D)
स्विट्ज़रलैंड Switzerland ✔ [सही उत्तर]
✔ सही विकल्प (Correct Option): (D)
व्याख्या: एलेट्श ग्लेशियर स्विट्जरलैंड में स्थित है। 2026 में बहुत कम बर्फबारी वाली सर्दियों और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की लहरों के कारण इस ग्लेशियर में अब तक का सबसे अधिक पिघलाव दर्ज किया गया है। स्विट्जरलैंड के ग्लेशियरों ने 2026 में अपनी कुल बर्फ की मात्रा का करीब 5.5% हिस्सा खो दिया है।
Explanation: The Aletsch Glacier is located in Switzerland. In 2026, owing to a winter with very little snowfall and record-breaking heat waves, the highest-ever melt has been recorded in this glacier. Switzerland's glaciers lost about 5.5% of their total ice volume in 2026.