17th India State of Forest Report‚ 2021


  • 13 जनवरी‚ 2022 को केंद्रीय पर्यावरण‚ वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने 17वीं भारत वन स्थिति रिपोर्ट (17th India State of Forest Report) ‚ 2021 जारी किया।

इस रिपोर्ट के मुताबिक-

  • कुल वन और वृक्षावरण (Forest and Tree Cover) – 8,09,537 Km2 (24.62%)
  • वन और वृक्षावरण में 2019 की तुलना में 2,261 Km2की वृद्धि (0.28%)
  • इसमें से वनावरण में 1,540 (0.22%) Km2और वृक्षावरण क्षेत्र में 721 Km2 (0.76%) की वृद्धि हुई है।
  • कुल वनावरण – 7,13,789 Km2 (21.71%) है, जो 2019 में 21.67% था।
  • वनावरण में सर्वाधिक % वृद्धि तेलंगाना (3.07%), आन्ध्र प्रदेश (2.22%) और ओडिशा (1.04%) में हुई।
  • 17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का 33% से अधिक भौगोलिक क्षेत्र वन आच्छादित है।
  • 5 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश- लक्षद्वीप‚ मिजोरम‚ अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह‚ अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में 75% से अधिक वन क्षेत्र हैं।
  • देश में कुल मैंग्रोव कवर 4,992 Km2 है‚ जो कि कुल भौगोलिक क्षेत्र का 0.15% है। इसमें 17 Km2 की वृद्धि दर्ज की गयी है।
  • मैंग्रोव क्षेत्र में वृद्धि दिखाने वाले शीर्ष तीन राज्य ओडिशा (8 Km2)‚ महाराष्ट्र (4 Km2) तथा कर्नाटक (3 Km2) हैं।
  • देश के वनों में कुल कॉर्बन स्टॉक 7,204 मिलियन टन होने का अनुमान है और इसमें 2019 की तुलना में 79.4 मिलियन टन की वृद्धि हुई है। कॉर्बन स्टॉक में वार्षिक वृद्धि 39.7 मिलियन टन है।
  • ISFR-2021 में भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI) ने भारत के टाइगर रिजर्व‚ कॉरिडोर और शेर संरक्षण क्षेत्र में वन आवरण के आकलन से संबंधित एक नया अध्याय शामिल किया है।
  • 2011-2021 के दौरान बाघ गलियारों के वन क्षेत्र में 37.15 Km2 (0.32%) की वृद्धि हुई है, जबकि बाघ अभ्यारण्यों में 22.6 Km2 (0.04%) की कमी हुई है।
  • इन 10 वर्षों में 20 बाघ अभ्यारण्यों के वनावरण में वृद्धि हुई है, जबकि 32 बाघ अभ्यारण्यों के वनावरण में कमी हुई है।
  • अरुणाचल प्रदेश के पक्के टाइगर रिज़र्व में सर्वाधिक वनावरण (लगभग 79%) है।
  • पूर्वोत्तर क्षेत्र के वनावरण में कुल 1,020 Km2 की कमी आई है, जो उस क्षेत्र के कुल क्षेत्रफल का 7.98% तथा उस क्षेत्र के कुल वनावरण का 23.75% है।
  • देहरादून स्थित भारतीय वन सर्वेक्षण (Forest Survey of India) द्वारा प्रत्येक 2 वर्ष पर Remote Sensing आधारित उपग्रह चित्रण के माध्यम से देश में वनों एवं वृक्षों की स्थिति पर ‘भारत वन स्थिति रिपोर्ट’ 1987 से ही जारी की जाती है।
  • राष्ट्रीय वन नीति‚ 1988 के अनुसार‚ देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 33% भू-भाग वृक्षावरण से आच्छादित होना चाहिए।

 

सर्वाधिक वृद्धि वाले 5 राज्यसर्वाधिक कमी वाले 5 राज्य
 राज्यवृद्धि ( किमी2 में) राज्यकमी ( किमी2 में)
1आंध्र प्रदेश6471अरुणाचल प्रदेश257
2तेलंगाना6322मणिपुर249
3ओडिशा5373नागालैंड235
4कर्नाटक1554मिजोरम186
5झारखंड1105मेघालय73

 

सर्वाधिक वनावरण वाले 5 राज्यसर्वाधिक वनावरण % वाले 5 राज्य
 राज्यवनावरण (Km2)क्षे. का % राज्यवनावरण (Km2)क्षे. का %
1मध्य प्रदेश77,492.6025.141मिजोरम17,82084.53
2अरुणाचल प्र.66,430.6779.332अरुणाचल प्र.66,43179.33
3छत्तीसगढ़55, 716.6041.213मेघालय17,04676.00
4ओडिशा52,155.9533.504मणिपुर16,59874.34
5महाराष्ट्र50,797.7616.515नागालैंड12,25173.90

 

न्यूनतम वनावरण वाले 6 राज्यन्यूनतम वनावरण % वाले 6 राज्य
 राज्यवनावरण (Km2)क्षे. का % राज्यवनावरण (Km2)क्षे. का %
1हरियाणा16033.631हरियाणा16033.63
2पंजाब18473.672पंजाब18473.67
3गोवा224460.623राजस्थान166554.87
4सिक्किम334147.084उत्तर प्रदेश148186.15
5बिहार73817.845गुजरात149267.61
6त्रिपुरा772273.646बिहार73817.84

 

विभिन्न केन्द्र शासित प्रदेशों में वन क्षेत्र, 2021

प्रदेशक्षेत्रफल (Km2)कुल वन (Km2)क्षेत्रफल का % वन2019 की तुलना में परिवर्तन (Km2)
1लद्दाख1,68,0552,2721.3518
2जम्मू-कश्मीर54,62421,38739.1529
3अंडमान निकोबार8,2496,74481.751
4दिल्ली1,48319513.15-0.44
5दादर & नागर हवेली व दमन & दीव602227.7537.830.10
6पुदुचेरी49053.3010.880.89
7चंडीगढ़11422.8820.070.85
8लक्षद्वीप3027.1090.330

 

कुछ प्रमुख राज्यों में वन क्षेत्र, 2021

राज्यक्षेत्रफल (Km2)कुल वन (Km2)क्षेत्रफल का % वन2019 की तुलना में परिवर्तन (Km2)
1उत्तर प्रदेश2,40,92814,8186.1512
2मध्य प्रदेश3,08,25277,49325.1411
3बिहार94,1637,3817.8475
4झारखण्ड79,71623,72129.76110
5राजस्थान3,42,23916,6554.8725
6छत्तीसगढ़1,35,19255,71741.21106

 

भारत में वन क्षेत्र, 2021

 क्षेत्र (Km2)देश के कुल क्षेत्रफल का %
वन श्रेणी2019 ई.2021 ई.2021 ई.
1अति-घने वन99,27899,7793.04
2मध्यम घने वन3,08,4723,06,8909.33
3खुले वन3,04,4993,07,1209.34
4कुल वन क्षेत्र7,12,2497,13,78921.71
5झाड़ियाँ46,29746,5391.42
6गैर वन क्षेत्र25,28,92325,27,14176.87

 

विभिन्न प्रदेशों में मैंग्रोव कवर, 2021

प्रदेशकुल मैंग्रोव कवर (Km2)कुल मैंग्रोव कवर का %
1पश्चिम बंगाल2,11442.33
2गुजरात1,17523.54
3अंडमान निकोबार61612.34
4आन्ध्र प्रदेश4058.11
5महाराष्ट्र3246.49
6ओडिशा2595.19
7तमिलनाडु450.90
8गोवा270.54
9कर्नाटक130.26
10केरल90.20
11दमन & दीव30.06
12पुदुचेरी20.04


  

Shubham Mahto

manjeetsmathmagic

See all author post

Leave a Comment

Your email address will not be published.

0